एक अप्रैल से यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी

एक अप्रैल से यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी
लखनऊ, एक अप्रैल से देशभर में कई तरह के बदलाव आने वाले हैं. इसी क्रम में एक बदलाव यमुना एक्सप्रेस वे पर फास्टटैग को लेकर भी है. इसी दिन से नया वित्तीय वर्ष भी शुरू हो जायेगा, इसलिए सरकार ने एक अप्रैल से कई तरह के बदलाव बैंकिंग, आईटी रिटर्न सहित कई क्षेत्रों में किया है.

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से फास्टैग की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. यमुना एक्सप्रेसवे, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक के बीच सोमवार को इसको लेकर एक करार हुआ है. यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि निजी राजमार्ग होने के कारण जेपी कंपनी ने फास्टैग (एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली) शुरू करने से मना कर दिया था. प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी तैयार हुई. यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा 15 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन सभी तैयारियां पूरी ना होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया. उन्होंने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण, आईडीबीआई बैंक तथा जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों के बीच एक करार हुआ. अब एक अप्रैल से यहां फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी.