&TVके ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथायें’ के साथ देवी के किरदार में ग्रेसी सिंह

&TVके ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथायें’ के साथ देवी के किरदार में ग्रेसी सिंह
मुंबई, वर्ष 2015 में &TV पर लान्च होने वाले शो ‘जय संतोषी मां’ की अत्यधिक सफलता के साथ यह चैनल एक बार फिर दर्शकों के सामने सामाजिक-धार्मिक शो, ‘संतोषी मां-सुनाये व्रत कथायें’ लेकर आया है। यह कहानियों का एक बिलकुल नया सेट है जिसमें पूरी तरह से व्रत कथाओं के एक अलग पहलू पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे पहले इस तरह की चीज नहीं दिखायी गयी है। जानी-मानी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह एक कलाकार के तौर पर जानी जाती हैं, जिनकी छवि एक प्यारी, शालीन और संतुलित अभिनेत्री की है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में टेलीविजन के साथ-साथ बाॅलीवुड इंडस्ट्री के दर्शकों पर अपना जादू चलाया है और आज भी उनका यह जादू बरकरार है। बीते सालों में बड़ी ही सावधानी से भूमिकाएं चुनने वाली ग्रेसी एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी करती हुई नज़र आयेंगी। वह -ज्ट के इस नये शो में ‘संतोषी मां’ भूमिका निभाती दिखेंगी। ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथाएं’ दमदार विषयों को सामने लेकर आया है और इच्छाओं की पूर्ति करने तथा व्रत करने के सच्चे उद्देश्यों और विश्वास को पैदा करने वाली माता की उत्पत्ति की कहानियां पेश करता है। संतोषी मां के माध्यम से यह शो हर व्रत करने के पीछे की अलग-अलग मान्यताओं और प्रथाओं को दिखायेगा। इसमें संतुष्टि पाने के लिये पूजा-अर्चना के सही अर्थ को समझाया गया है। एक बार फिर देवी की भूमिका करने के बारे में ग्रेसी कहती हैं, ‘‘फैन्स और शुभचिंतक लगातार यही पूछते हैं कि मैं गिनी-चुनी भूमिकाएं ही क्यों करती हूं, जबकि मुझे कई तरह की भूमिकाएं मिलती रही हैं। हालांकि, इसकी वजह यह रही है कि हर किरदार के साथ, किसी गहरी चीज का इंतजार रहता है, जिससे मैं खुद को व्यक्तिगत रूप जोड़ पाऊं। -ज्ट पर ‘जय संतोषी मां’ शो में मां संतोषी का किरदार मेरे लिये काफी सुखद था और एक बार फिर उसके सार को सामने लाना काफी अच्छा अनुभव है। एक देवी का किरदार निभाना आसान नहीं होता है, लेकिन यह अपने साथ जिस तरह की सकारात्मकता लेकर आता है उसे बयां नहीं किया जा सकता। ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथायें’ के साथ, मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी हर कोशिश को सराहेंगे।’’ आगे अपनी बात रखते हुए ग्रेसी कहती हैं, ‘‘संतोषी मां के प्रति मेरी भक्ति ही मुझे दोबारा इस किरदार की तरफ खींच लायी है और इसे स्वीकार करने से बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। इस शो में हमारे जीवन में व्रत के महत्व और किस तरह से यह सारी परेशानियों तथा मुसीबतों से लड़ने में हथियार की तरह काम करता है, उस पर फोकस किया गया है। एक खूबसूरत कहानी के माध्यम से कुदरती देवत्व के बारे में बताया गया है और व्रत की ताकत को दिखाया गया है। यह शो दर्शकों को आध्यात्मिक संतुष्टि के सफर पर लेकर जायेगा। ‘संतोषी मां-सुनाये व्रत कथाएं’ जल्द आ रहा है केवल, -ज्ट पर