स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए कोरोना से संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए कोरोना से संक्रमित
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और मंत्री-विधायक भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं जिससे सदन के अन्य सदस्यों का चिंतित होना लाजमी है। विधायक अरूण वोरा और देवव्रत सिंह के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी संक्रमित हो गए हैं. वे भी सदन की कार्यवाही में लगातार हिस्सा लेते रहे हैं। हालाँकि प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों ही मंत्रियों को बेहद कम संक्रमण प्रतिशत हैं।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कल अंबिकापुर से देर रात रायपुर लौटे, उन्हें खांसी और हरारत की शिकायत थी तो उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया जिसमें पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अग्रवाल को भी कोरोना के बेहद कम प्रतिशत संक्रमण हैं। सीटी स्कैन रिपोर्ट के आधार पर घर पर ही उनका उपचार किया जा रहा है।