आपसी गुटबाजी भाजपा पर पड़ी भारी, अब कांग्रेस करेगी जनता की समस्याओं को दूर

कांकेर
छत्तीसगढ़ में जीत की घोषण होते ही प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों में काफी उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छग सरकार से पूरी जनता उब चुकी थी। प्रदेश के किसानों के साथ चुनाव में झूठा वादा किया जाता था। जनता रमन सरकार से पूरी तरह से परेशान थी। बदलाव की बयार में जतना ने एक मजबूत सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है। कांकेर की विधानसभा सीट पर जहां भारी मतों से हम जीत रहे हैं। प्रदेश में विकास हुआ नहीं फिर भी झूठा प्रचार किया जा रहा था।
किसानों के साथ धोखा दिया जा रहा था। किसानों को बोनस देने का वादा पांच साल पहले रमन सरकार ने किया था आज तक नहीं दिया गया। कांग्रेस को मजबूत विकल्प के तौर पर इस बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है। प्रदेश का तेजी से विकास होगा।
गुटबाजी पड़ी भाजपा पर भारी
छत्तीसगढ़ के कांकेर विधानसभा सीट पर भाजपा में अंदरुनी गुटबाजी भारी पड़ गई। चुनाव संचालन से लेकर आम जतना के बीच नहीं पहुंचना एवं छग सरकार की योजनाओं को आम जनता तक नहीं पहुुंचाना भाजपा के लिए महंगा पड़ गया। पदाधिकारियों में आपसी विवाद और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी कांकेर की तीनों सीटों पर ध्यान नहीं देना भारी पड़ गया। प्रदेश सरकार के प्रति किसानों में आक्रोश को नहीं समझना बड़ी खामी मानी जा रही है। आम जनता के बीच नकारात्क रुख ले डूबा।
इस पर होगा अब काम
पानी की समस्या की जाएगी दूर
सबसे पहले स्वास्थ से संबंधित पानी की समस्या पर विचार किया जाएगा। शुद्ध पानी के अभाव में लोगों की सेहत खराब हो रही है। अंचल के कुछ ऐसे गांवों पेयजल का संकट बना हुआ है। आयरन एवं फ्लोराइड युक्त पानी से मुक्ति मिलेगी। पानी सही नहीं मिलने के कारण लोगों को बीमारी हो रही है।
शहर में टैफिक में भी होगा सुधार
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश का कांकेर एकलौता जिला है जहां सडक़ का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। ऐसे में टै्रफिक की समस्या हमेशा बनी रहती है। इसमें सुधार किया जाएगा। ताकि लोगों को टै्रफिक की परेशानी न हो। बाढ़ से बचाने के लिए नदी पर वाल बनाने की कोशिश की जाएगी।