आज मनाया जाएगा विश्व एड्स दिवस
आशीष मालवीय
अशोकनगर। आज विश्व एड्स दिवस है, वर्ष 1988 से प्रतिवर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पूरी दुनियाभर में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य एचआईबी संक्रमण का प्रचार करना और एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बडाना है। साथ ही इस बीमारी की बजह से जिस व्यक्ति की मौत हुई हो, उसका शोक भी मनाया जाता है। विश्व एड्स दिवस पर सरकार, स्वास्थ्य, गैर सरकारी संगठन और तमाम एनजीओ एड्स की रोकथाम और नियंत्रण तथा एचआईव्ही के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। जिले में यदि एचआईबी पीडितों की बात की जाए, तो वर्ष 2006 से अब तक कुल 151 एचआईबी पीडित पाए गए है। जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हंै। हालांकि इन डेढ सैंकडा एचआईबी पीडितों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है।
आज जागरूकता कार्यक्रम
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम में संपन्न होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेआर त्रिवेदिया ने बताया कि आज विश्व एड्स दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दोपहर करीब 1.30 बजे शंकर कालोनी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सबसे खासबात यह रहेगी कि एचआईव्ही पीडित रोगी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान एड्स के प्रति जागरूकता, रोकथाम और दुष्प्रचार आदि के बारे में बताया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम आदि के द्वारा एक रैली भी निकाली जाएगी।
जागरूकता के बाद भी बडी एचआईव्ही पीडितों की संख्या
गर सरकारी आंकडों को सही माना जाए तो अब तक प्रतिवर्ष एड्स पीडितों की संख्या में लगभग बढोत्तरी देखी गई है। वर्ष 2006 से लेकर 2018 तक के आंकडे पर नजर डालें तो कुल 151 लोग एचआईव्ही पाए गए हंै। जिसमें से 101 पुरुष, 37 महिलाओं के अतिरिक्त 13 गर्भवतियों में भी एचआईव्ही की पुष्टी हुई है। वहीं अब तक जिले में 26 लोग इस जान लेवा रोग से अपनी जान गवां चुके हैं। जिसमें महिला एवं पुरूष दोनों शामिल हैं। यह आंकडे इसलिए चौंकाने वाले हंै क्योंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार समय समय पर एड्स की जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हंै। बाबजूद इसके स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
जिले में वर्ष बार एचआईव्ही पॉजीटिव रोगियों की संख्या-
वर्ष महिला पुरुष गर्भवती मृत्यु
2018 08 31 04 01
2017 01 03 01
2016 01 18 01
2015 04 05 01 02
2014 04 07 03
2013 02 06 03 01
2012 04 06 01 -
2011 05 09 01 04
2010 03 03 03
2009 01 03 02
2008 02 06 01 06
2007 01 04 01 02
2006 01 01
खास-खास
* 12 वर्षो में मिले 151 एचआईव्ही पॉजीटिव।
* 101 पुरुषों, 37 महिलाओं में हुई पुष्टि।
* 26 संक्रमित महिला एवं पुरुषों की हुई मौत।
* वर्ष 2018 में सबसे अधिक 43 लोगों में हुई पुष्टि।
* जागरूकता के बाद भी बढ रहे एचआईव्ही पॉजीटिव।