brijesh parmar
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी प्रिया तिवारी ने दिल्ली में आयोजित मिस यूनिवर्स सुपर मॉडल 2018 का खिताब जीतकर शहर का नाम गौरान्वित किया है, प्रिया जल्द ही बैंकाक, थाईलैंड में आयोजित होने वाली ब्यूटी स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, इस स्पर्धा में दुनियाभर की 78 सुंदरियां शामिल होगी। प्रिया ने टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड में भी डेब्यू कर दिया है वे जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आएगी। प्रिया तिवारी के पिता स्वर्गीय पुरषोत्तम तिवारी देवासगेट पर पान की दुकान संचालित करते थे और इन्हें कचरू भैया पान वाले के नाम से पूरा शहर जानता है, प्रिया ने गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि मुझे गर्व है कि में एक पान वाले कि बेटी हुँ और मुझे यहां तक पहुंचाने में उन्हीं का परिश्रम और सहयोग है ।

प्रिया ने पिछले साल शिमला में मिस भारत अर्थ, मिस सेन्ट्रल इंडिया व मिस एमपी 2017 के खिताब जीते थे। उनका चयन “मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स” के लिए हुआ था, लेकिन पिता श्री पुरूषोत्तम तिवारी (कचरू भैया) का निधन हो जाने से वे उस स्पर्धा में शामिल नहीं हो सकी थी।नई दिल्ली में अमन गांधी प्रोडेक्शन हाउस द्वारा गरीबी और भूखमरी विषय पर इस साल की मिस यूनिवर्स सुपर माडल स्पर्धा रखी गई थी। इसमें सोशल एक्टिविस्ट श्याम गंभीर,महेश यादव, प्रोड्यूसर अनिस उर रहमान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के अंतिम दौर में गरीबी और भूखमरी खत्म करने संबंधी प्रयास का सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में प्रिया ने शिक्षा पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षा से बेरोजगारी मिटाई जा सकती है। इससे ही गरीबी और भूखमरी जैसी समस्याओं का भी समाधान संभव है। प्रिया को मिस हिमालिया एवं मिस गलोरी आफ नार्थ डोलमा शेरपा ने मिस यूनिवर्स सुपर माडल 2018 का ताज पहनाया। अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धा साल के अंत में बैंकाक या थाईलेंड में होगी। इसमें प्रिया भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र प्रतिनिधि होगी।
बेटी प्रिया ने एक बार फिर शहर का नाम किया रोशन
कचरू भैया पान वाले के नाम से विख्यात स्व.पुरुषोत्तम तिवारी की पुत्री प्रिया ने नई दिल्ली में आयोजित स्पर्धा में "मिस यूनिवर्स सुपर माडल 2018" का खिताब जीता। कावे अब बैंकाक या थाईलेंड में होने वाली अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रिया ने पिछले साल शिमला में मिस भारत अर्थ, मिस सेन्ट्रल इंडिया व मिस एमपी 2017 के खिताब जीते थे। उनका चयन "मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स" के लिए हुआ था, लेकिन पिता श्री पुरूषोत्तम तिवारी (कचरू भैया) का निधन हो जाने से वे उस स्पर्धा में शामिल नहीं हो सकी थी।