म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है: अब्दुल हन्नान

in-mp-congress-is-going-to-form-a-governmeny-abdul-hannan Syed Javed Ali मण्डला - आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2018 की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संभागीय परिवेक्षक अब्दुल हन्नान की उपस्थिति में नगरपालिका टाऊन हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष एवं मण्डलम, सेक्टर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संभागीय पर्यवेक्षक अब्दुल हन्नान ने कहा समूचे म.प्र. में कांग्रेस का माहौल कांग्रेस के पक्ष में बन रहा है। अब्दुल हन्नान ने कहा कि म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। समस्त कार्यकर्तागण एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करें। साढे़ चार वर्षों में भाजपा के नेतृत्व केन्द्र सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही है। देश में महंगाई चरम पर है किसानों से किये गये वायदे पूरा करने में नाकाम रहे हैं। यही कारण है कि हमारा अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर है तथा हम सब मतदान केन्द्र स्तर पर मजबूती से संगठन के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों का संवाद स्थापित करें। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने कहा कि ब्लाक मण्डलम के गठन से सक्रियता बढ़ी है प्रदेश में साढ़े 14 वर्ष से भाजपा की सरकार है शिवराज पूरे प्रदेश में खुद को मामा के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं । जबकि प्रदेश में महिला शौषण की घटनाएं बढ़ी हैं, किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। in-mp-congress-is-going-to-form-a-governmeny-abdul-hannan कार्यक्रम में मण्डला विधायक संजीव उईके, पूर्व मंत्री देवेन्द्र तेकाम, पूर्व विधायक तुलसीराम धूमकेती, नारायण सिंह पट्टा, राजेन्द्र राजपूत, संतोष मिश्रा, डाॅ. अशोक मर्सकोले, राजेश कछवाहा, अमित शुक्ला, दीपेश बाजपेयी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद पटैल, रामविलास झारिया, इकबाल खान, रेवाराम साहू, ई.एन.भारती, सुभाष नामदेव, सावित्री धूमकेती, वन्दना कछवाहा, सुमन श्रीवास, अदीब गौरी, दिलीप नामदेव, बेनीश्याम राय, राजेश मिश्रा, सतीश झरिया, मिस्तर सिंह कुरवैती, दिलीप नामदेव, अशोक पटैल, गुलाब उईके, शशि उस्ताद, लक्ष्मण सिंगौर, शांतो झारिया, संजय चैरसिया, रामेश्वर पटैल, नफीस मलिक, चन्द्रमोहन सराफ, छबिलाल कछवाहा, नीलू उईके, दिग्विजय पटैल, हसीब खान, जगदीश कुर्राम, पूरनलाल, नरेश धुर्वे, अयूब खान, लता रघुवंशी, राधा गुप्ता, इन्दिरा सोनवानी, विनीता ठाकुर, आरती राजपूत, मीना बैरागी, सुनीता साहू, मधु यादव, सुनीता ठाकुर, रामसिंह धुर्वे, लखन ठाकुर, हमराज अख्तर, हनि बर्वे, रंजीत उईके, संतोष दुबे, समीर झा, संतोष मिश्रा जनपद सदस्य, दिनेश साहू, माखन, राजेश सारथी, अजमेर सिंह गौठरिया, एम.एस.मरावी नारेन्द्र मरावी, आकाश चैरसिया, कवीन्द्र पटैल, आशीष जैन, उमेश धारवैया, सहदेव मरावी शशि श्रीवास्तव, राजेश कछवाहा, छोटेलाल चक्रवर्ती, रानू हरदहा, रघुनंदन विश्वकर्मा सहित कांग्रेस जन उपस्थित हुए।