चूल्हा - चौका छोड़ पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं ने थामा बैट - बॉल

चूल्हा - चौका छोड़ पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं ने थामा बैट - बॉल

चूल्हा - चौका छोड़ पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं ने थामा बैट - बॉल

बिछिया ने घुघरी और शहरी महिलाओं ने ग्रामीण महिलाओं को दी शिकस्त

अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ महिला क्रिकेट का आयोजन

महात्मा गाँधी स्टेडियम में माहिष्मती सर्वांगीण विकास समिति ने किया आयोजन

रविवार को घुघरी महिला एलेवेन और शहरी महिला एलेवेन के बीच होगा फाइनल
in-traditional-dress-women-left-the-chulha-chowka-and-held-the-bat-ball Syed Javed Ali मंडला - महिष्मती सर्वांगीण विकास समिति मण्डला के तत्वाधान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीण परिवेश एवं आसपास की ग्राम पंचायतों की महिलाओं द्वारा महात्मा गाँधी स्टेडियम में टेनिस बॉल मैच खेला गया जिसमें महिलाओं की वेशभूषा घरेलू थी। मैच का आयोजन महिलाओं के जागरूकता के लिए किया जा रहा है ताकि महिलाएं घर से बाहर निकल कर अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में समझ सकें। समिति सचिव शशि पटेल द्वारा जानकारी दी गई कि यह आयोजन हमारी समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से कराया जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्म बल मिलता है। साथ ही हमारे आसपास के होने वाले परिवर्तनों और माहौल के बारे में जानने समझने का मौका भी मिलता है। in-traditional-dress-women-left-the-chulha-chowka-and-held-the-bat-ball मंडला शहर के महात्मा गाँधी स्टेडियम में 2 दिवसीय महिला क्रिकेट का आयोजन किया गया। इसमें बिछिया, घुघरी, मण्डला नगर, मण्डला ग्रामीण हिस्सा टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच घुघरी महिला एलेवेन और बिछिया महिला एलेवेन के बीच खेला गया, जिसमे घुघरी महिला एलेवेन ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैशला लिया और विपक्षी टीम बिछिया को फील्डिंग करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए घुघरी महिला की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 9 विकेट के नुकसान में 62 रन बनाये एवं जीत के लिए 63 रनो का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिछिया की टीम ने आसानी से इस मैच को 6.5 ओवरो में ही 8 विकेटों से जीत लिया। इस मैच का वुमन ऑफ़ द मैच बिछिया टीम की संगीता को दिया गया, संगीता ने 15 रन बनाये और 2 विकेट भी लिए। in-traditional-dress-women-left-the-chulha-chowka-and-held-the-bat-ball प्रतियोगिता का दूसरा मैच शहरी महिला इलेवन और ग्रामीण महिला इलेवन के बीच खेला गया, जिसमे ग्रामीण महिला इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 8-8 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रामीण महिला एलेवेन ने 4 विकेट के नुकशान पर 66 रन बनाये एवं शहरी महिला इलेवन को 67 रनो का लक्ष्य दिया। जबाब में शहरी महिला इलेवन ने 3 बॉल शेष रहते हुए इस मैच को 6 विकेटों से जीत लिया। इस मैच का वुमन ऑफ़ द मैच शशि पटेल को दिया गया जिन्होंने नाबाद 22 रन बनाये एवं बोलिंग में 1 सफलता भी अर्जित की। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल रविवार को घुघरी महिला एलेवेन और शहरी महिला एलेवेन के बीच प्रातः 11 बजे से खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता में एफ.एस.सी. क्रिकेट अकादमी द्वारा विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दोनों मैच में अंपायर की भूमिका सत्यम बर्मन और रवि मरावी ने की एवं स्कोरिंग पारस जैन के द्वारा की गई। प्रतियोगिता का संचालन समीर बाजपई और रुपेश इशरानी के द्वारा किया गया। मैच के दौरान कल्पना राजू अध्यक्ष, शशि पटेल सचिव, कमला टांडिया, शिखा श्रीवास्तव, सुनीता सोनी, संगीता दुबे, अनन्या गोलवरकर, किरण ठाकुर, सीमा तिवारी, मनीषा शिववंशी, अंजली मिश्रा, लक्ष्मी पटेल, ममता चौरसिया, सीमा अग्रवाल, हेमलता झरिया आदि उपस्तिथ थी।