प्रभारी मंत्री तरूण भनोट ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रभारी मंत्री तरूण भनोट ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रभारी मंत्री तरूण भनोट ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

टाऊन हॉल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी

incharge-minister-tarun-bhanot-inaugurated-the-development-exhibition Syed Sikandar Ali मण्डला - गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा नगरपालिका परिसर के टाऊन हॉल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मध्यप्रदेश शासन के वित्त एवं योजना मंत्री तरूण भनोट द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए वित्त मंत्री श्री भनोट ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में पर्यटन की असीम संभावनाऐं हैं। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, पार्षदगण, कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।