कोरोना से बचने बढाएं इम्यूनिटी, पिएं घर में बने ये तीन जूस...
घर में ही बनाएं ये तीन जूस, जो देंगे बहुत फायदे
नींबू का रस, योगर्ट, दालचीनी, अदरक और केला
कीवी या ओरेंज स्मूदी बनाने के लिए आपको नींबू का रस, योगर्ट, दालचीनी, अदरक का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही इसमें केले का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें। कुछ देर में यह तैयार मिलेगा। कुछ आइस के साथ इसे गिलास में सर्व करें।
फायदे
इसमें योगर्ट से प्रोबायोटिक्स, कीवी या ओरेंज से विटामिन सी और अदरक व दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। साथ ही हमें केले से मिलने वाली पोटेशियम डोज के बारे में नहीं भूलना चाहिए।
पालक, आम या अनानास, नींबू का रस, अदरक और ओल्मड मिल्क या योगर्ट
आप में से बहुत से लोग पालक को पसंद नहीं करेंगे, लेकिन यह ग्रीन स्मूदी निश्चित रूप से इसके बारे में आपकी धारणा बदल देगी। कुछ पालक, आम या अनानास, नींबू का रस, ताजा कटा हुआ अदरक और ओल्मड मिल्क या योगर्ट लें। जब तक यह एक स्मूदी में बदल नहीं जाता तब तक इन सभी को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करते रहें। इसके बाद इसे सर्व करें।
फायदे
पालक हमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के मेगाडोज देता है। कैल्शियम, फोलेट और फाइबर भी देता है जो कि इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और कभी-कभी इंफेक्शन से भी लड़ता है। आम या अनानास हमें मीठास देता है क्योंकि इम्युनिटी बिल्डिंग का स्वाद खराब नहीं होना चाहिए। नींबू ताजगी के साथ ही कुछ एक्सट्रा विटामिन सी भी एड करता है।
कश्मीरी कहवा, हल्दी पाउडर, अदरक और कुछ बादाम
हल्दी के एंटी इंनफ्लेमेटरी और एंटी कार्सिनोजेन ( जो कैंसर के खिलाफ लड़ते हैं) जैसे फायदे हैं, लेकिन जब अदरक और केसर के साथ एड किया जाता है तो वे एक साथ हमारे लिम्फोटिक सिस्टम को साफ करते हैं जो लिम्फोसाइटों और एंटीबॉडी का निर्माण करके बेहतर इम्यून रिपॉन्स सिस्टम बनाने में मदद करता है। इसलिए कश्मीरी कहवा को हल्दी पाउडर, अदरक और कुछ बादाम के साथ मिलाएं। मिठास के लिए शहद भी मिलाया जा सकता है।
फायदे
यह एंटी इंनफ्लेमेटरी गुणों और एंटीऑक्सिडेंट में भरपूर है।
bhavtarini.com@gmail.com 
