नतीजों के पहले सरकार के लिए कवायद, केसीआर ने मांगा डिप्टी पीएम का पद!

नतीजों के पहले सरकार के लिए कवायद, केसीआर ने मांगा डिप्टी पीएम का पद!
 नई दिल्ली, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस सुप्रीमो केसीआर का कहना है कि 23 मई को चुनाव नतीजे के बाद अगर किसी घटक को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता तो वह गैर बीजेपी गठबंधन का न सिर्फ हिस्सा बनने को तैयार हैं, बल्कि इसके लिए पूरी सक्रिय भूमिका भी निभाने को तैयार हैं। इसके लिए उनकी अपनी शर्त है। उनकी शर्त है कि उन्हें विपक्षी गठबंधन डेप्युटी पीएम के रूप में प्रॉजेक्ट करें। सूत्रों के अनुसार, उनकी अचानक सक्रियता इसी मुद्दे पर है। अब 21 मई को दिल्ली में होने वाली विपक्षी मीटिंग में वह तभी शामिल होंगे, जब उन्हें इस बारे में भरोसा दिलाया जाता है। केसीआर ने इस बारे में लेफ्ट नेताओं से बात कर उन्हें दूसरे विपक्षी दलों से इस बारे में बात करने को कहा है। कांग्रेस नेताओं तक यह बात पहुंचाई गई है।