भोपाल। एमपी नगर में आज से 45 करोड़ की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग का लोकापर्ण किया मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। इसके साथ ही उन्होंने रोड स्वीपिंग मशीन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के वाहनों को हरी झंडी दिखाई। पांच मंजिला इमारत में दो पहिया वाहनों के लिए दो हजार और चार पहिया वाहनों के लिए दो हजार की क्षमता उपलब्ध रहेगी। पार्किंग के उपयोग से एमपी नगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। मल्टीलेवल पार्किंग का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए पार्किंग तीन दिन तक मुफ्त रहेगी। त्रासदी राहत मंत्री आरिफ अकील, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा सहित महापौर आलोक शर्मा मौजूद थे।
कमांड सेंटर से होगी मॉनिटरिंग
पार्किंग को स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। इससे पार्किंग और अधिक सुरक्षित होगी। कमांड सेंटर से ही वाहनों की मॉनिटरिंग की जाएगी। स्मार्ट सिटी कंपनी न्यूमार्केट के मल्टीलेवल पार्किंग का जिम्मा भी संभाल रही है।