कमलनाथ ने नकुलनाथ के नाम पर लगा दी मुहर

कमलनाथ ने नकुलनाथ के नाम पर लगा दी मुहर
dayanand chourasia छिंदवाड़ा, दो दिवसीय दौरे पर आज छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम कमलनाथ ने बटकाखापा में जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया कि मैने 40 साल आपकी और इस जिले की सेवा कर ली अब मैं यह बोझ अपने पुत्र नकुल नाथ को सौप रहा हूँ।सीएम कमलनाथ के बयान के बाद स्पष्ट है कि नकुल ही छिंदवाड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।गौरतलब है कि नकुल नाथ पिछले कई दिनों से जिले में सक्रिय रहकर सुदूर अंचलों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं,और इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और खुद नकुल द्वारा स्वयं को लोकसभा के प्रत्याशी के तौर पर पेश किया जा रहा था लेकिन नकुल की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है और न ही उनके पिता सीएम ने आज तक खुलकर इस संबंध में कोई बयान दिया था लेकिन आज दिए बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई।