कान्द्री ने मंडला और गोंदिया ने भिलाई को दी शिकस्त
सोमवार को मुंबई व अनूपपुर और नागपुर व रायपुर के बीच होगा मुकाबला
Syed Javed Ali
मंडला - स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के तत्वाधान में खेली जा रही माहिष्मती कप अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच मंडला बॉयज मंडला और मोईल एलेवन कान्द्री, महाराष्ट्र के मध्य खेला गया। इस मैच में निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। पूरे मैच के दौरान मंडला के खिलाड़ियों को कई बेहतरीन मौके मिले लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। कान्द्री की टीम ने भी कई अच्छे मौके गवाए। निर्धारित समय पूरा होने के बावजूद जब दोनों ही टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हुई तो पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में मोईल एलेवन कान्द्री ने मंडला बॉयज मंडला को तीन के मुकाबले चार गोल से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया। मंडला की तरफ से विकास, अमित और प्रकाश ने गोल किया जबकि मोईल एलेवन कान्द्री की तरफ से सनी मिश्रा, मोनू, अजमेर और ओमान ने गोल किया।
गोंदिया ने भिलाई को 3 / 1 दी शिकस्त -
दूसरा मैच गोंदिया फुटबॉल अकैडमी गोंदिया और भिलाई के मध्य खेला गया। यह काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच था। दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पर ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन खेल के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। खेल के दूसरे हाफ में गोंदिया ने लगातार भिलाई के गोल पर धावा बोला आखिरकार आदित्य मेश्राम ने गोंदिया के लिए पहला गोल करते हुए अपनी टीम को 1 / 0 की बढ़त दिला दी। जल्द ही मैदान के सबसे चर्चित खिलाड़ी सेवी ने गोंदिया के लिए दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2 / 0 से आगे कर दिया। 2 गोलों से पिछड़ने के बाद भिलाई की टीम ने भी लगातार जवाबी हमले किए। एक मूव के दौरान डेंजर एरिया के अंदर गोंदिया के डिफेंडर का हाथ बॉल से टकरा गया जिसके नतीजे में रैफरी ने पेनाल्टी केक दिया। भिलाई की तरफ से सुमित नायक ने पेनल्टी किक को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद भिलाई की टीम बराबरी हासिल करने की कोशिश कर ही रही थी कि तभी लालू यादव ने गोंदिया के लिए तीसरा गोल कर अपनी टीम की बढ़त को पुख्ता कर दिया। रेफरी की लंबी विशिल के साथ यह मैच गोंदिया ने भलाई के विरुद्ध एक के मुकाबले तीन गोलों से जीत लिया। इस मैच में पहला गोल करने के लिए आदित्य मेश्राम को बम्हनी थाना प्रभारी प्रदीप सोनी व जनपद पंचायत मंडला के उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया ने 5 - 5 सौ रूपये की राशि प्रदान की। बेहतरीन गोल करने के लिए गोंदिया के ही खिलाडी सेवी को दिनेश पटेल की तरफ से 5 सौ रूपये की राशि प्रदान की गई। उक्त दोनों ही मैच में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन विकास वरकड़े नैनपुर, मोंटो बालाघाट और डेनियल निलमरकर भंडारा ने निभाया।
सोमवार को है इनकी भिड़ंत -
सोमवार की दोपहर 1:00 बजे औरंगाबाद फुटबॉल क्लब मुंबई और अनूपपुर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला जाएगा। सोमवार का दूसरा मुकाबला नागपुर फुटबॉल क्लब और चैंपियंस क्लब रायपुर के मध्य होगा। इस मैच में मुंबई की टीम से कुछ विदेशी खिलाडी भी खेलते हुए नज़र आएंगे। माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के अध्यक्ष अभिनव चौरसिया ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महात्मा गाँधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
ये रहे उपस्थित -
मैच के दौरान रोटेरिया संजय तिवारी, रोटेरियन अजय खोट, रोटेरियन डॉ. रश्मि बाजपाई, डॉ. दिलीप शर्मा, बम्हनी थाना प्रभारी प्रदीप सोनी, सैयद कमर अली, एस के मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, अब्दुल हफ़ीज़, हरी मोहन कछवाहा, मदन निखर, सुधीर उपाध्याय, सोनू भलावी, मतीन खान, सलीम खान, असगर अली, बप्पी राय, ऋषि नामदेव, फरमान रज़ा, जावेद खान, समीर बाजपाई, बलराम कछवाहा, सैयद रहित अली, नासिर खान, राजेंद्र कुमार सिंगौर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ खिलाडी व खेल प्रेमी उपास्थि थे।
ये निभा रहे भूमिका -
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभिनव नट्टू चौरसिया, आशीष ज्योतिषी, हिमांशु हनी बर्वे, योगेश ककवानी, विनय वरदानी, कोविद सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर, दिनेश पटेल, मुसवी हसन, शिवम मिश्रा, प्रकाश नंदा, राजा मिश्रा, अमित कुम्हरे, प्रथम चौकसे, अरविंद केकाम, संदीप धुर्वे, सोमनाथ कुलस्ते, दीपांशु नंदा, अभिषेक चौहान, दीपांशु मिश्रा उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे।