शनिवार को होगा किंगफिशर वॉटर पार्क का शुभारंभ
किंगफ़िशर ग्रुप की मंडला जिले को एक और सौगात
Syed Javed Ali
मण्डला - शनिवार 13 मार्च 2021 को किंगफ़िशर ग्रुप आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले को एक और सौगात देने जा रहा है। महाराजपुर पौड़ी स्थित किंगफिशर वॉटर पार्क शनिवार से शुरू हो रहा है। पहले ही मंडला को मल्टीप्लेक्स की सौगात दे चुके किंगफ़िशर ग्रुप द्वारा किंगफिशर वॉटर पार्क की शुरुआत होने से यह जिलेवासियों के लिए मनोरंजन के क्षेत्र में एक और सौगात होगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ - साथ महानगरों से आने वाले अतिथियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र होगा और लोगों को अपने मेहमानों को घुमाने के लिए अब ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। एक ही कैंपस पर मल्टीप्लेक्स, होटल, रेस्टोरेंट और अब वाटर पार्क मंडला को महानगर सा एहसास दिलायेगा।

किंगफिशर वॉटर पार्क के संचालक अधिवक्ता आलोक खरया, मनोज फागवानी, आनंद राय ने बताया कि मात्र 500 रूपये के शुल्क से वॉटर पार्क का आनंद लिया जा सकता है। वॉटर पार्क प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। किंगफिशर वॉटर पार्क महाकौशल का सबसे आधुनिक और नई तकनीकों से बनाया गये वॉटर पार्क में बेव पूल, फेनल राईट, डब्लूपीएस फेमली प्ले स्टेशन, फेमली स्लाईड, 40 फिट हाईट राईट्स, 30 फिट हाईड राईट्स, थ्रोन्र्डर लेब, किट प्ले जोन, रेन डान्स एण्ड एनीमोर राईट्स के साथ यहॉ पर खाना खजाना की सुविधा व दिनभर का मनोरंजन उपलब्ध रहेगा। वॉटर पार्क को एक मनोरंजक पार्क के रूप में विकसित किया गया है। यहॉ पर पानी खेल की सुविधा है स्विमिंग पूल, सफेद पानी के साथ खेल के मैदानों और नदियो तथा साथ ही क्षेत्रों से आधुनिक वाटर पर कुछ इस प्रकार के कृत्रिम सर्फिंग या बॉडीबोर्डिंग वातावरण से सूजन सुसज्जित किया गया है। जैसे लहरों में पुलिया बनाना, पानी का बहाव दिखाना गर्मियों के मौसम में अगर कहीं बाहर जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो वॉटर पार्क शानदार ऑपशन होता है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी महानगरों की तर्ज में इसका निर्माण कराया गया है जिसका शुभारंभ शनिवार को किया जा रहा है।