नींबू हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. वहीं नींबू पानी भी शरीर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. नींबू पानी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. वहीं सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना भी शरीर के लिए काफी असरदार होता है. इससे शरीर का पाचनतंत्र ठीक तरीके से काम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है. इसके साथ ही सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है.
नींबू में विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं. रोज सुबह नींबू-पानी पीने से कई तरह के लाभ हो सकते हैं. पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है. ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं. आपको बता दें कि ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदों के बारे में.
त्वचा में आता है निखार
रोज सुबह नींबू पानी पीने से त्वचा में निखार आता है. रोजाना नींबू पानी का सेवन करने से चेहरे के दाग धब्बे भी गायब होते हैं. वहीं झुर्रियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है. ग्लोइंग त्वचा के लिए नींबू पानी काफी मददगार साबित हो सकता है.
शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद
नींबू में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है. इसके कारण शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद मिलती है. रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. कई ऐसी ड्रिंक्स हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं लेकिन यह सबसे आसान और सस्ती इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है.
पाचन क्रिया को सही बनाता है नींबू
नींबू पाचन में काफी सहायक साबित होता है. रोज सुबह नींबू पानी पीने से पूरे दिन की पाचन क्रिया को सही बनाया जा सकता है. वहीं नींबू पानी से एसिडिटी से भी निजात पाई जा सकती है.
नींबू पानी तनाव से लड़ने भरपूर एनर्जी देता है
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हर दिन लोग एनर्जी से भरपूर बने रहना चाहते हैं. इसके लिए रोज सुबह नींबू पानी पीने से शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है. नींबू पानी पीने से तनाव से लड़ने के लिए भरपूर एनर्जी मिल जाती है और मूड को हल्का बनाया जा सकता है.
वजन घटाने में सहायक है नींबू पानी
बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नींबू पानी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है. दरअसल, नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर शरीर को भूख महसूस नहीं होने देता. जिसके कारण व्यक्ति असमय स्नैक्स जैसे फूड्स नहीं खाता. इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है. वहीं नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मददगार साबित होता है.