भाजपा ने कांग्रेस को 7 विकेट से दी मात
राजनीति के चिरपरिचित प्रतिद्वन्दी उतरे क्रिकेट के मैदान में
सांसद कप के अंतर्गत भाजपा - कांग्रेस के बीच हुआ सद्भावना मैच
Syed Javed Ali
मण्डला - सांसद कप टी - 20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार की सुबह कांग्रेस एकादस और भाजपा एकादस के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। राजनीति के मैदान में अपनी महारत दिखा रहे नेता खेल के मैदान में भी अपना जौहर दिखाने में पीछे नहीं रहे। दोनों राजनैतिक दल के वरिष्ठ नेता इस दौरान मंच पर अपने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने मंच पर मौजूद थे।
आठवें ओवर में ही जीती भाजपा -
स्थानीय महात्मा गाँधी मैदान में कांग्रेस-11 और भाजपा- 11 के बीच खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच मैत्रीपूर्ण माहौल में खेला गया। इस मैच में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी की गैरमौजूदगी में कांग्रेस-11 के कप्तान रजनीश रंजन उसराठे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने अपनी मौजूदगी के बावजूद टीम की कमान विजय नीखर को सौंपी और खुद बतौर खिलाड़ी शामिल हुए। कांग्रेस की तरफ से ओपनिंग करने पहुंचे नीलेश झा और सोनू भलावी भाजपा-11 की तरह से गेंदबाजी का जिम्मा संभाला भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने। कांग्रेस की तरफ से सोनू भलावी ने 17, निलेश झा ने 8, हनी बर्वे ने 10, आकाश चौरसिया ने शून्य, अभिषेक कछवाहा भीमा ने 3, शाहनवाज खान शानू ने 20, आशू जैन और दिनेश पटेल 2-2 रन बनाए। कप्तान रजनीश रंजन उसराठे 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस तरह कांग्रेस ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 71 रन बनाए। भाजपा की तरफ से अभिषेक राय व शुभम उइके ने 3-3 और भीष्म द्विवेदी व विजय नीखर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
आठवें ओवर में जीती भाजपा -
72 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाजपा ने आसानी से आठवें ओवर में ही 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। भाजपा की तरफ से ओपनिंग करने पहुंचे जयदत्त झा और भीष्म द्विवेदी। जल्द ही भीष्म 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विजय नीखर भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अजीत सिहानी भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। भाजपा की तरफ से शुभम उइके ने 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तो वही ओपनर के रूप में खेलने गए जयदत्त झा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 20 रन बनाकर इस सद्भावना मैच में भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। भाजपा ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। कांग्रेस की तरफ से अभिषेक कछवाहा भीमा ने 2 और शाहनवाज खान शानू ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच में अंपायर की भूमिका कुशल अग्निहोत्री और अजय मिश्रा ने निभाई।
ये रहे उपस्थित -
सद्भावना मैच के मुख्यातिथि श्रीमती सरस्वती मरावी, रोचीराम गुरवानी, भोजराज भोजू, किशोर कछवाहा, सुनील सराफ, राजेश कछवाहा, राजेश पाठक, संतोष मिश्रा, सानन्द अग्रवाल, थामन बरमैया, नीलेश बाजपेयी, प्रफुल्ल मिश्रा, सुधीर कसार, रवि ठाकुर, विनय मिश्रा, नरेश कछवाहा, अनूप बासल, मुक्ता जोशी, अनुराग बिट्टू चौरसिया, अनीता तिवारी, शशि पटैल, पारस असरानी, अभिनव चौरसिया, पंकज मोदी, सुरेश रिछारिया, प्रशांत दीक्षित, मदन नीखर, अखिल सिहारे, रीतेश राय, अविनीश उपाध्याय, संजय गुप्ता, वीरेन्द्र नामदेव, विवेक अग्रिहोत्री सहित भाजपा, कांग्रेस के नेतागण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।