पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट द्वारा ली गई जिला मण्डला के पुलिस अधिकारियों की बैठक

पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट द्वारा ली गई जिला मण्डला के पुलिस अधिकारियों की बैठक

पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट द्वारा ली गई जिला मण्डला के पुलिस अधिकारियों की बैठक

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के दिये निर्देश

mandla-meeting-of-police-officers-of-district-mandla-taken-by-deputy-inspector-general-of-police-balaghat Syed Javed Ali मंडला - कोरोना संक्रमण के कारण लागू लाॅकडाउन के खुलने के बाद जिलें में आम जनजीवन सामान्य होने के साथ ही जिलें में सभी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधिया भी प्रारंभ हो चुकी है। जिलें में परिवहन संबंधी प्रतिबंधों में भी छूट की घोषणा के पश्चात बाहर से आने जाने वालें व्यक्तियों की संख्या में भी ईजाफा हुआ है। इन्ही सब गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा भी जिलें में अपराधों की रोकथाम, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिये विशेष अभियान प्रारंभ कर अपराधी तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करना शुरु कर दिया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 15.06.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज अनुराग शर्मा द्वारा मण्डला जिलें में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। पुलिस कन्ट्रोल रुम मण्डला में आयोजित इस विशेष समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह के अतिरिक्त मण्डला जिलें के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी तथा सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज बालाघाट द्वारा विगत वर्षों में मण्डला जिलें में घटित संपत्ति संबंधी अपराधों के फरार आरोपियों की जानकारी लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होनें जिलें में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक स्टाफ को गश्त ड्यूटी में लगाने, पूर्व आदतन अपराधियों को नियमित रुप से चेक करने, फरार वारंटियो को तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने तथा थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यावसायिक तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रुप से पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट द्वारा जिला मण्डला में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की भी समीक्षा की गई। उन्होनें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्थानीय ग्रामीणों से बेहतर संबंध बनाने के संबंध में भी निर्दशित किया। पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिलें में अपराधों की रोकथाम तथा नक्सल विरोधी अभियान को लेकर मण्डला पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज बालाघाट को बैठक के दौरान दी गई। पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज बालाघाट द्वारा अपराधों पर नियंत्रण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों में मण्डला पुलिस को अब तक मिली सफलताओं के लिये मण्डला पुलिस की सराहना की तथा सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आगे भी इसी प्रकार लगातार बेहतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण जिलें में लागू लाॅकडाउन के दौरान मण्डला पुलिस द्वारा किये गये जनसेवा के कार्यों की विशेष रुप से सराहना की गई।