बोपाल। मध्यप्रदेश युवा आईटी सेल द्वारा आयोजित राजीव गांधी युवा आईटी सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा देश को खोखला और दिग्भ्रमित कर रही है।

दरअसल देश के राष्ट्रीय मूल्यों का पालन करके ही कांग्रेस ने भारत को आर्थिक,राजनीतिक और सामरिक शक्ति बनाया है। यह नेहरू के वह सपनो का भारत है जिन्हें साकार करने के लिए उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं को शुरू किया। देश मे अंतरिक्ष और मेडिकल संस्थान स्थापित किये।

नेहरू के दौर में शैक्षणिक ढांचा मजबूत करने पर ध्यान दिया गया। इंदिरा जी ने रूस से रक्षा संधि कर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। राजीव गांधी ने इसे युवाओं का राष्ट्र बनाया। राजीव जी ने पंचायत राज को मजबूत कर पड़ोसी देशों से सम्बन्ध मजबूत किये। यह डिजिटल और सूचना का भारत उन्ही की योजनाओं की देन है।

मनमोहनसिंह की योजनाओं के कारण ही भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बना। इस मौके पर युवा सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि मोदी सरकार के कुप्रचार का जवाब देने के लिए सभी युवा साथियों को एक जुट होना होगा और सोशल मीडिया का उचित प्रयोग कर समाज को जगाना होगा,समाज को सही चीजों से परिचित कराना होगा।

सोशल मीडिया युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष चन्चलेश व्यास ने आई टी के साथियों का सम्मान करते हुए "कांग्रेस आई खुशहाली लाई" अभियान की शुरुआत की। आने वाले समय मे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस आई टी सेल राज्य में कांग्रेस की विचारधारा और लोक कल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलायेगई।