मुंबई ने भिलाई व बालांगीर ने नागपुर को दी शिकस्त
कल मुंबई व कान्द्री और बालांगीर व गोंदिया के बीच होंगे सेमि फाइनल मुकाबले
Syed Javed Ali
मंडला - माहिष्मती ग्रामीण विकास खेल समिति के तत्वाधान में स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में खेली जा रही माहिष्मती कप अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को शक्ति क्लब जहांगीराबाद भिलाई व औरंगाबाद फुटबॉल क्लब, मुंबई और जगन्नाथ स्पोर्ट्स क्लब बालांगीर, ओडिशा व नागपुर फुटबॉल क्लब, नागपुर के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें मुंबई व बालांगीर, उड़ीसा की टीम ने अपने - अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके पहले मोईल एलेवन कान्द्री, नागपुर व गोंदिया फुटबॉल एकेडमी, गोंदिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। गुरुवार को पहला सेमि फाइनल दोपहर 1 बजे औरंगाबाद फुटबॉल क्लब, मुंबई व मोईल एलेवन कान्द्री, नागपुर और दूसरा सेमि फाइनल जगन्नाथ स्पोर्ट्स क्लब बालांगीर, उड़ीसा व गोंदिया फुटबॉल एकेडमी, गोंदिया के मध्य खेला जायेगा।
3 / 0 मुंबई ने भिलाई को दी मात -
बुधवार को पहला मुकाबला औरंगाबाद फुटबॉल क्लब, मुंबई व शक्ति क्लब जहांगीराबाद, भिलाई के मध्य खेला गया। इस मैच में मुंबई खेल के हर पहलू में भिलाई पर भारी पड़ी। खेल के पहले हाफ में अफजाल अख्तर ने मुंबई के लिए गोल कर अपनी टीम को 1 / 0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद जल्दी ही मुंबई के शकीब अनवर ने गोल कर अपनी टीम को 2 / 0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम के बाद मुंबई की तरफ से शुभम दायमा ने तीसरा गोल कर अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ला दिया। मैच समाप्ति पर मुंबई ने भिलाई को 3 / 0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पेनल्टी शूट आउट में जीती बालांगीर, उड़ीसा -
दूसरा मैच जगन्नाथ स्पोर्ट्स क्लब बालांगीर, उड़ीसा व नागपुर फुटबॉल क्लब, नागपुर के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर कई हमले किए लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। बालांगीर, उड़ीसा के स्टार विदेशी खिलाडी पॉल का जादू भी इस मैच में नहीं चला। उन्होंने 3 फ्री किक ली लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। निर्धारित समय में मैच 0 / 0 की बराबरी पर छूटा। मैच के परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें बालांगीर उड़ीसा की टीम ने अपने सभी पेनल्टी 5 किक को गोल में तब्दील किया। तो वही नागपुर की टीम की तरफ से पहली किक गोलपोस्ट पर मार दी गई। यह अंतर आखिरी तक बरकरार रहा और जैसे ही बालांगीर, उड़ीसा के पांचवें खिलाड़ी ने पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील किया वैसे ही बालांगीर, उड़ीसा की टीम तीन के मुकाबले पांच गोलों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
ये थे उपस्थित -
बुधवार को बतौर अतिथि नगर पालिका परिषद् मंडला की समस्त महिला पार्षद व आयोजन समिति के सदस्यों के परिजन उपस्थित थे। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, पार्षद श्रीमती सरिता बैरागी, पार्षद श्रीमती मीरा पटेल, पार्षद श्रीमती ज्योति बाजपेई, पार्षद श्रीमती रश्मि पटेल, पार्षद श्रीमती सरिता महान, पार्षद श्रीमती सारिका मिश्रा, पार्षद श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, पार्षद श्रीमती शालिनी सुनहरी, पार्षद कोमल कछवाहा, पार्षद बसंत चौधरी, श्रीमती ममता चौरसिया, श्रीमती आशा ककवानी, श्रीमती रीना वरदानी, श्रीमती कांति ठाकुर, श्रीमती अनीता चौकसे, श्रीमती रीता ज्योतिषी, श्रीमती तनु चौरसिया, श्रीमती ममता ठाकुर, वरिष्ठ खिलाडी पेंटर यासीन, सैयद कमर अली, डॉ. दिलीप शर्मा, एस के मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा, बृजेंद्र सराफ, अनिरुद्ध सराफ, रामजी सराफ, वासुदेव गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अशोक पांडे, राजेंद्र शर्मा, सोनू भलावी, मतीन खान, सलीम खान, असगर अली सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
ये निभा रहे भूमिका -
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभिनव नट्टू चौरसिया, आशीष ज्योतिषी, हिमांशु हनी बर्वे, योगेश ककवानी, विनय वरदानी, कोविद सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर, दिनेश पटेल, मुसवी हसन, शिवम मिश्रा, प्रकाश नंदा, राजा मिश्रा, अमित कुम्हरे, प्रथम चौकसे, अरविंद केकाम, संदीप धुर्वे, सोमनाथ कुलस्ते, दीपांशु नंदा, अभिषेक चौहान, दीपांशु मिश्रा उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे।