Nia Sharma ने कराया फोटोशूट, तो लोगों ने भद्दे कमेंट्स कर किया TROLL
नई दिल्ली
बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा छोटे पर्दे के सेलिब्रिटी भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फोटोशूट, वीडियो शूट करा सोशल मीडिया पर नई-नई चीजें शेयर कर रहे हैं। सेलिब्रिटी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाना अब आम बात हो गई है। लेकिन इस बार छोटे पर्दे पर दिखीं निया शर्मा (Nia Sharma) का नंबर आया है।
दरअसल, निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों के कारण ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिन्हें देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए निया शर्मा ने एक कैप्शन लिखा था। वे लिखती हैं कि मैं ये फोटो इसलिए पोस्ट नहीं कर रही हूं क्योंकि मैं इसमें खूबसूरत लग रही हूं लेकिन अगर आप मुझे बताना चाहें कि मैं कैसी लग रही हूं तो बता सकते हैं। कैप्शन पढ़ने के बाद ही लोगों ने निया शर्मा को ट्रोल करना शुरू किया।
निया की इस पोस्ट पर एक यूजर्स ने लिखा कि आपका पेट बाहर आ रहा है। वहीं एक और यूजर लिखती हैं कि आपको अपने पेट के चारो ओर काम करना चाहिए, ये बाहर आ रहा है। आपको बता दें कि निया शर्मा पिछली बार रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आई थीं। जिन तस्वीरों के लिए निया शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है उसमें उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है और बालों को बांधा हुआ है।
bhavtarini.com@gmail.com 