अब प्रदेश में कोई भी गरीब नहीं रहेगा : शिवराज

मुरैना सीमा क्षेत्र बुधारा पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

पोरसा, थरा, रानपुर, दिमनी, बडागांव एवं मुरैना में हजारों कार्यकर्ता एवं आमजन ने किया सीएम का सत्कार

awdhesh dandotia मुरैना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के रथ ने जैसे मुरैना की सीमा बुधारा में प्रवेश किया तो हजारों की तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में सीएम का रथ पोरसा कृषि उपज मण्डी में पहुंचा। जहां पर कई हजार लोगों के जनसमुदाय को संबोधित करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब प्रदेश में कोई भी गरीब नहीं रहेगा। संबल योजना के तहत प्रदेश सरकार ने प्रत्येक गरीब का हजारों-लाखों रूपये का विद्युत बिल माफ कराया है। उन्होंने कहा कि हर गरीब को रहने के लिये आवास की व्यवस्था भी प्रदेश सरकार द्वारा भी की गयी जिससे अब प्रदेश में कोई भी गरीब नहीं रहेगा। पोरसा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ का थरा, रानपुर, दिमनी व बडागांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। No more poor in the state: Shivraj उल्लेखनीय है कि पोरसा कृषि उपज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की अगुवानी प्रताप सिंह तोमर द्वारा की गयी। श्री तोमर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्षत्रियों की शान तलवार एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा एक विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। No more poor in the state: Shivraj पोरसा कृषि उपज मण्डी में हजारों की तादात में प्रताप सिंह तोमर के समर्थन नजर आये। वहीं थरा गांव में भी प्रताप सिंह तोमर के हजारों समर्थकों ने सीएम का भव्य स्वागत किया। मुरैना की ओर आने वाले रथ का रानपुर में भी प्रताप सिंह तोमर के समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। No more poor in the state: Shivraj इसके अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने दिमनी, बड़ागांव में भी जोरदार स्वागत किया। वहीं मुरैना विधानसभा क्षेत्र की सीमा ग्राम बडोखर पर सीएम की अगुवानी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ने की और नगर की जनता के लिये लाखों करोड़ों की सौगातें सीएम शिवराज सिंह ने रूई की मण्डी स्थित सभा स्थल से नगर की जनता को बताईं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संबल योजना पर जोर देते हुये कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसा कोई तबका नहीं छोड़ा है जिसे असंगठित मजदूरों के लिये बनाई गयी योजना में नहीं जोड़ा गया हो। प्रदेश सरकार ने असंगठित मजदूरों के लिये जनहानि होने पर 5 लाख की बीमा राशि व दुर्घटना पर 2 लाख की सहायता प्रत्येक हितग्राही के लिये देने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करोड़ों लोगों के लाखों रूपये के विद्युत बिल माफ किये हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के हर उस नागरिक को आवास भी दिया जा रहा है जिसके पास स्वयं का आवास नहीं है। उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुये कहा कि ऐसी स्थिति में प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अब गरीब नहीं रहेगा। उन्होंने जनता से वादा किया कि वे भाजपा का जितायें, जिससे प्रदेश का चहुमुखी विकास निरंतर जारी रह सके। सीएम की रथ यात्रा में शामिल केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भी प्रदेश सरकार सहित भाजपा की केन्द्रीय सरकार द्वारा जनहित के चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। No more poor in the state: Shivraj सीएम ने किये शिलान्यास व लोकार्पण अम्बाह, दिमनी व मुरैना विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसंह चौहान व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तेामर ने करोड़ों रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यो का शिलान्यास/भूमिपूजन/लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खडिय़ाहार में 4.31 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सीएचसी भवन का भूमि पूजन किया। अनुविभागीय राजस्व के 49.16 लाख रूपये के कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। खेरा से माता बसैया मार्ग का भूमिपूजन सहित विद्युत उपकेन्द्र, स्कूल भवन, बुधारा, कोंथरखुद व सिकाहरा पर स्टाप डेंम का भूमिपूजन किया। दिमनी में 3224 लाख रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण व विकास कार्यो का शिलान्यास किया। वहीं मुरैना विधानसभा में 30 लाख रूपये की राशि से खांडौली उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। 7.78 करोड का नाका में स्टॉप डेम का लोकार्पण व ररूआ पर 5.16 करोड़ के स्टाप डेम का शिलान्यास सहित आधा दर्जन के करीब हायर सेकेण्डरी स्कूल भवनों का शिलान्यास भी किया।