मुंबई, सोनी सब का पसंदीदा सुपर हीरो फैंटेसी शो बालवीर रिटर्न्स अब अपने फैन्स के लिए अपना जादू दोगुना करने जा रहा है, क्योंकि अब विवान शो में बालवीर (देव जोशी) के उत्तराधिकारी के रूप में सामने आने वाला है।

अपनी बाल परीक्षा को सफलतापूर्वक पार करने के बाद, इस परीक्षा ने उन्हें अगले बालवीर बनने के योग्य साबित कर दिया है। ऐसे में अब विवान (वंश सयानी) अपने वीर तिलक समारोह के बाद पूरी तरह से वीर लोक की अपनी जादुई शक्तियों को हासिल करने के लिए तैयार हैं। शुरू में अपनी माँ को पृथ्वी पर छोड़ने और अपने बाल तिलक के लिए जाने को लेकर विवान संशय में था,लेकिन जब जादुई वीर लोक में पहुंचा तो वे पूरी तरह से इस स्थान की सुंदरता में खो गया।
सोनी सब के बालवीर रिटर्न्स में अब जादू और भी बढ़ जाएगा क्योंकि तिमनासा की बुरी शक्तियों और पूरे काल लोक के प्रभाव से अब विश्व को दो –दो बालवीर बचाएंगे। आगे आने वाले एपिसोड्स में विवान के जादुई बाल तिलक समारोह से भी पर्दा उठेगा, जिसके तहत विवान को अपनी शुरूआती जादुई ताकतें, हथियार और बालवीर के कपड़े मिलेंगे।
अब विवान अपनी ताकतों का इस्तेमाल कैसे करेगा और बालवीर (देव जोशी) की दुनिया को बचाने में कैसे सहायता करेगा? आगे आने वाले एपिसोड्स में इन सभी बातों का खुलासा होगा।
विवान का किरदार निभा रहे, वंश सयानी ने कहा, “विवान जिसे कि शुरू में सुपरहीरो की संकल्पना पर विश्वास ही नहीं था, अब अगला बालवीर बनने के लिए तैयार है। उसे बहुत सी जादुई ताकतें मिलने वाली हैं और इसे लेकर वह खासा उत्साहित है लेकिन इसके साथ ही उसे उन सभी जिम्मेदारियों का भी एहसास है जो इस ताकत के साथ आएंगी।
बालवीर का चरित्र पौराणिक
ऐसे में दर्शकों के लिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या विवान एक जिम्मेदार बालवीर बन पाता है या नहीं। बालवीर का चरित्र पौराणिक है, ऐसे में मेरे लिए यह काफी बड़ी जिम्मेदारी है। मैं उम्मीद करता हूँ कि मैं इस महान भूमिका के साथ न्याय कर पाऊंगा और बालवीर के फैन्स से लगातार प्यार हासिल करता रहूँगस।