Oxygen crisis से उबारेगी airforce & railway, कल Tankar लेकर Mumbai आएगी first Oxygen Train
नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन तेजी से विस्फोटक होते जा रही है। शुक्रवार (23 अप्रैल) को एक दिन में कोरोना वायरस के 3,32,730 नए मामले सामने आए हैं और 2,263 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस की बढ़ोतरी के बीच सबसे ज्यादा कमी मेडिकल ऑक्सीजन की हो रही है। इस बीच देश में ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर भी बड़ी दिक्कत हो रही है। देश में अब ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन करने का काम रेलवे और एयरफोर्स कर रही है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार (24 अप्रैल) को पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंचने की संभावना है।
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकरों को लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार (22 अप्रैल) को ही रवाना हुई थी। वहीं लखनऊ से बोकारो स्टील प्लांट के लिए खाली ऑक्सीजन टैंकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन को ग्रीन कोरिडोर से भेजा जा रहा है। भारतीय रेलवे की तरह एयरफोर्स भी ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन में अहम भूमिका निभा रही है। कल दो वायुसेना की विमान सी -17 विमान ने दो खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर और एक एक IL-76 विमान ने कल एक खाली कंटेनर को पनागर मध्य प्रदेश पहुंचाया है। वहीं विदेश से ऑक्सीजन कंटेनर्स लाने में भी इंडियन एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 