देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रभारी मंत्री तरूण भनोट ने किया ध्वजारोहण

मार्च पास्ट, पीटी परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई आकर्षक प्रस्तुतियाँ

republic-day-celebrated-with-patriotism-and-dignity Syed Javed Ali मण्डला - गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरी भव्यता एवं देशभक्ति के साथ जिला मुख्यालय के स्टेडियम में धूमधाम से किया गया। गणतंत्र दिवस के समारोह के मुख्य अतिथि तरूण भनोट, वित्त मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री मंडला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात् तिरंगे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान गाया गया। मध्यप्रदेश गान के पश्चात् मुख्य अतिथि ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। श्री भनोट ने समारोह में शामिल सभी दलों के परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के पश्चात् अपने सधे कदमों से जिला बल, होमगार्ड, शौर्या दल, स्काऊड गाईड, रेड क्रास आदि दलों ने मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस के लिए मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। republic-day-celebrated-with-patriotism-and-dignity इस अवसर पर जिले के 14 स्कूलों के बच्चों ने बैंड की धुन पर आकर्षक पीटी परेड का प्रदर्शन किया। बच्चों के एक साथ दाएं-बाएं तथा कदमताल को देखकर उपस्थित जनमानस अभिभूत हुआ। सभी ने बच्चों को तालियों से भरपूर समर्थन भी दिया। रंगबिरंगे परिधानों से सजे छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। republic-day-celebrated-with-patriotism-and-dignity पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम - समारोह में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थानों के लिए मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मार्चपास्ट तथा परेड के प्रथम ग्रुप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 35वीं बटालियन मंडला एवं जिला पुलिस बल को संयुक्त रूप से प्रथम तथा होमगार्डस को द्वितीय पुरूस्कार प्राप्त हुआ। द्वितीय ग्रुप में जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम, आरडी कॉलेज मंडला को द्वितीय तथा रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। स्काऊट गाईड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 को प्रथम, वरिष्ठ मूल हाईस्कूल को द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाईन को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। republic-day-celebrated-with-patriotism-and-dignity पीटी परेड में निर्मला उच्चतर कन्या माध्यमिक शाला एवं जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय को संयुक्त रूप से प्रथम, शासकीय माध्यमिक शाला क्रमांक-2 को द्वितीय एवं ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल को तृतीय पुरूस्कार प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्मला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम, भारत ज्योति विद्यालय को द्वितीय एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत को प्रथम, सर्व शिक्षा अभियान को द्वितीय एवं पशु चिकित्सा विभाग को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। republic-day-celebrated-with-patriotism-and-dignity कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिंमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, स्कूली छात्र - छात्राये अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।