छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन का संकल्प - डॉ. जटिया

छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन का संकल्प - डॉ. जटिया

छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन का संकल्प - डॉ. जटिया

’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ के तहत् भरभेली पहुँचा प्रशासन

resolution-of-the-administration-to-benefit-the-schemes-till-the-last-person-of-the-ends-dr-jatia Syed Javed Ali मण्डला - आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत् कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने नैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भरभेली पहुंचे। सभी अधिकारियों ने ग्राम का भ्रमण कर लोगों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए योजनाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में उनके सुझाव जाने। भरभेली के सार्वजनिक मंच पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कहा कि ’आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। छोर के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन का संकल्प है। इसी दिशा में प्रशासन के सभी अधिकारी भरभेली गांव पहुंचकर लोगों की समस्याऐं सुन रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को कृषि की उन्नत तकनीकि, बहुफसलीय कृषि, पशु पालन एवं पशु नस्ल सुधार आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा खाद्यान्न वितरण में लापरवाही की शिकायत किए जाने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी से जवाब मांगा। ग्रामवासियों द्वारा गांव के पेयजल के प्रमुख स्त्रोत कुआं की मरम्मत कराने की मांग की गई जिसे कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर को कुऐं की मरम्मत कराते हुए घिर्री लगाकर उसे उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लिए स्वीकृत पेयजल योजना का कार्य भी जल्द कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा शौचालय की किश्त नहीं मिलने की बात उठाये जाने पर कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने सीईओ जिला पंचायत को पात्रता अनुसार शौचालय के किश्त जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा बिजली, गैस कनेक्शन आदि की समस्याऐं भी कलेक्टर को बतलाई गई जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समुचित निराकरण के निर्देश दिए। resolution-of-the-administration-to-benefit-the-schemes-till-the-last-person-of-the-ends-dr-jatia कलेक्टर ने किया न.मा.शा. भरभेली का निरीक्षण - कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने नवीन माध्यमिक शाला भरभेली का निरीक्षण किया। उन्होंने शाला की साफ-सफाई, विधिवत अभिलेखों का संधारण तथा शाला में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, छात्रवृत्ति आदि प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा स्कूल की छत से पानी टपकने की शिकायत की गई जिस पर कलेक्टर ने छत की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।