सचिन अतुलकर को हटाया, मनोज कुमार सिंह बने उज्जैन के एसपी

सचिन अतुलकर को हटाया, मनोज कुमार सिंह बने उज्जैन के एसपी

पांच एसपी के हुए तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने गत दिनों कलेक्टर उज्जैन शंशाक मिश्रा को हटाएं जाने के बाद गुरुवार को वहां के पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर का भी स्थानांतरण कर दिया। इनके अलावा चार अन्य पुलिस अधीक्षक बदले गए है। अतुलकर के स्थान पर आगर -मालवा एसपी मनोज कुमार सिंह को उज्जैन पदस्थ किया गया है। गुरुवार को देर शाम राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए। सचिन अतुलकर (2007) को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आगर मालवा के पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह (2010) को उज्जैन पुलिस अधीक्षक,हितेष चौधरी (2010) पुलिस अधीक्षक मंदसौर को पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल, राकेश सगर पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल को पुलिस अधीक्षक आगर-मालवा और सिद्धार्थ चौधरी सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को मंदसौर जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है।