शिव के चरणों मे साधना-शिवराज, मांगा जीत का वरदान

शिव के चरणों मे साधना-शिवराज, मांगा जीत का वरदान
surendra tripathi उमरिया बेहद निजी दौरे पर अपने परिवार सहित बुधवार की दोपहर बांधवगढ पहुंचे शिवराज सिंह सपत्नीक गुरुवार की दोपहर 3 बजे मानपुर से 3 किमी दूर ज्वालामुखी शिव मंदिर पहुंचे, मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की,इस दौरान नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने सामान्य वेश भूषा में शिवराज सिंह बिंदास दिख रहे थे,उन्होंने इस अवसर पर बड़े उत्साही होकर सभी संगठन के लोगो से मुलाकात की है,प्रदेश के मुखिया को अपने बीच देखकर कई ग्रामीण बिल्कुल करीब से सेल्फी लेते दिखे। ग्रामीण भी अपने बीच प्रदेश के मुखिया को देख कर अतिउत्साही दिख रहे थे,बताया जाता है कि दोपहर का लंच लेकर सीधे शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे थे,तकरीबन मंदिर और प्रांगड़ में 25 मिनट रुकने के बाद होटल के लिए रवाना हो गए। सुबह टाइगर सफारी में कई बाघों का किया दीदार प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चुनावी धमा चौकड़ी से दूर अपने दो दिनों के लिए सपरिवार छुट्टी में बांधवगढ पहुंचने के दौरान गुरुवार की सुबह दोनों पुत्रों कार्तिकेय और कुडाल एवम धर्म पत्नी साधना सिंह के साथ सुबह सवेरे टाइगर सफारी में निकल गए, अत्यंत गोपनिय इस टाइगर सफारी में सूत्र बताते है कि प्रदेश के मुखिया और उनके परिवार को आधे दर्जन से अधिक बाघों के दर्शन हुवे है,वही कई बाघों की गर्जना से पूरा परिवार रोमांचित भी हुवा है,सफारी के दौरान दोनों पुत्र काफी उत्साहित दिखे,वही अपने बिल्कुल करीब शाकाहारी वन्य प्राणियों को देख उनके कौतूहल को देखते ही बनता था,बताया जाता है कि टाइगर सफारी के बाद पूरा परिवार होटल पहुंचा, और कुछ देर के विश्राम के बाद शिवराज शिव की आराधना करने ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे है। मुखिया को अपने बीच देखकर कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी बतायी, पर मुखिया ने साफ कहा कि अभी वर्तमान में आचार संहिता लगी है,सभी समस्याओं का निराकरण अब प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनने के बाद होगा। जवालामुखी शिव मंदिर के पुजारी राम त्रिशूल तिवारी एवम अंकुर तिवारी ने इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान में सपत्नीक शिव मंदिर पहुंचे मुखिया की मदद की।इस मौके पर सैकड़ो की तादात में संगठन के लोग एवम मुख्य रूप से संगठन के उदयनारायण तिवारी,छोटे लाल सिंह,सुरेश तिवारी,राजा दिवाकर मिश्र,अशोक तिवारी,राम सुमन पयासी साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे है।