सावन महोत्सव डिजीटल तरीके से मनाया

सावन महोत्सव डिजीटल तरीके से मनाया
रायपुर, सामाजिक संस्था सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा रायपुर में आकर्षक तरीके से डिजीटल सावन महोत्सव- 2020 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगर निगम रायपुर के सभापति  प्रमोद दुबे,जयपुर से इंटरनेशनल मोटिवेशनल आरजे कार्तिक,संरक्षक रमेश मोदी,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विजय दुबे मौजूद रहे. इस पूरे कार्यक्रम को आकर्षक,अनुशासित व गरिमामय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका संयोजक दीप्ति दुबे निभाई. संस्कृति मंत्री भगत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज कोरोना काल में संस्था ने अपनी परंपरा को जीवित रखते हुए बड़े ही आकर्षक ढंग से डिजीटली आयोजन किया जो समय की मांग है. इसे वर्तमान में अपनाया जाना चाहिए. आरजे कार्तिक ने अपनी कहानियों के माध्यम से कहा कि हम लोग अच्छे कार्यों को रोकने के लिए पैर खिंचते है जबकि हमें हाथ खिंचना चाहिए. उन्होंने पूरी टीम की सराहना की. वरिष्ठ अतिथि डॉ. विजय दुबे ने सावन उत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि सावन न केवल हरीतिमा का प्रतीक है बल्कि अपने व्यवहार को संयम रखने का महीना हैं. उन्होंने शिव -पार्वती प्रसंग को भी बड़े मनमोहन तरीके से बताया. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक सेवा करने वाले संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया. कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस पूरे आयोजन को 4 हजार लोगों ने घर बैठे लाइव देखा,सावन श्रृंगार और बच्चों की फैन्सी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विनर्स का डिजीटली पुस्कार प्रदान किया गया. बेमेतरा जिले से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विजय दुबे, किशोर शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अध्यक्ष सौरभ तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, सुभाष तिवारी ने अपनी उपस्थिति दी.