सिवनी मालवा ने डिंडोरी को 138 रन के विशाल अंतर से दी मात

सिवनी मालवा ने डिंडोरी को 138 रन के विशाल अंतर से दी मात

सिवनी मालवा ने डिंडोरी को 138 रन के विशाल अंतर से दी मात

सिवनी मालवा के दोनों ओपनर ने जड़े नाबाद शतक

सिवनी मालवा और मुंबई के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल कल

seoni-malwa-defeated-dindori-by-a-huge-margin-of-138-runs SYED JAVED ALI मंडला - मंगलवार को स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में चल रहे सांसद कप T - 20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिवनी मालवा (होशंगाबाद) और डिंडोरी के मध्य मैच खेला गया। यह मैच महात्मा गांधी स्टेडियम में इतिहास बनाने के लिए याद किया जाएगा। इस मैच में सिवनी मालवा के दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों ने नाबाद शतक लगाकर इस मैच को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। सिवनी मालवा ने डिंडोरी को 138 रन के विशाल अंतर से हराकर इस प्रतियोगिता में अपनी शानदार शुरुआत की। सिवनी मालवा के जय देवनानी को नॉट आउट 126 रन बनाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार प्रदान किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिवनी मालवा (होशंगाबाद) की टीम के दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही जताते हुए शुरुआत से ही जोरदार प्रहार शुरू कर दिए। जय देवनानी ने महज 62 गेंदों पर 126 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 छक्के और 15 चौके जड़े। इसी तरह उनके पार्टनर भानु रघुवंशी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के और 12 चौके लगाए। इस तरह निर्धारित 20 ओवर में सिवनी मालवा की टीम ने बगैर विकेट खोए 236 रन बनाए। डिंडोरी का कोई भी गेंदबाज इन बल्लेबाजों को आउट करना तो दूर उन पर लगाम लगाने में भी कामयाब नहीं हो सका। seoni-malwa-defeated-dindori-by-a-huge-margin-of-138-runs 98 रन पर ढ़ेर हो गई डिंडोरी - 237 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडोरी की टीम को शुरुआत में ही झटके झेलने पड़े। उन्होंने अपना पहला विकेट महज 36 रन पर खो दिया और इसके बाद विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ तो वह अंत तक कायम रहा। डिंडोरी की तरफ से आनंद भारतीय ने 26, शिवेंद्र ने 5, पितांबर ने 1, मुकेश ने 20, सचिन 0, सतीश कुमार मरावी ने 21, दिलजान ने 0, चम्बू ने नाबाद 16 रन बनाये। इस तरह डिंडोरी की पूरी टीम 98 रन पर आउट हो गई। सिवनी मालवा की तरफ से राकेश राय ने 3, सुनील व प्रजापति ने 2 - 2 और मोहित झावा ने 1 विकेट हासिल किया। इस तरह सिवनी मालवा ने डिंडोरी को 138 रन के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। बुधवार को सिवनी मालवा और मुंबई के बीच प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा। कल मुंबई ने मंडला ऑरेंज को दी थी 3 विकेट से शिकस्त - सोमवार को मुंबई और मंडला ऑरेंज के बीच मैच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक था, जिसमें मंडला ऑरेंज को शिकस्त का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर मंडला ऑरेंज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मंडला ऑरेंज की पूरी टीम 19.5 ओवर में 152 रन बनाकर आउट हो गई। मंडला ऑरेंज की तरफ से चंदन सिंह ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। इनके अलावा श्रीयोग पवार ने 14, संस्कार नमन दुबे ने 16, शुभम यादव ने 10, अनुज परमार ने 4, शिवांशु तिवारी ने 5, अंकित ने 20, बलवंत राजपूत ने 16, संदेश बर्वे और संतोष यादव ने शून्य और प्रांजल सिरसाम 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मुंबई की तरफ से विमलेश बोडडोलू, कुणाल कार्निक ने 3 - 3, परणित अग्रवाल ने 2 और नदीम शेख ने 1 विकेट हासिल किया। 153 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 19.2 ओवर में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया था। मुंबई की तरफ से मंदर माहेले ने 30, साहिल थोराट ने 16, मोहित शिंडे ने 2, परणित अग्रवाल ने 16, दर्शन पटेल ने 22, महेश्वर बोलवर ने 0, विपिन चंगरे ने 28, नदीम शेख ने नॉट आउट 6 और अनुराग दुबे ने नॉट आउट 9 रन बनाए। मुंबई को अपनी पारी के दौरान 26 रन एक्स्ट्रा के रूप में मिले, जिसमें 24 वाइड, 1 लेग बाई और 1 नो बॉल शामिल है। मंडला ऑरेंज की तरफ से शिवांशु तिवारी, संतोष यादव, शुभम यादव, संदेश बर्वे, प्रांजल सिरसा और अंकित ने 1 - 1 विकेट हासिल किया। ये रहे उपस्थित - इस दौरान मंच में बतौर अतिथि नगर के स्वछता दूत नरेंद्र लाहौरी, राजेश गोदरे, नर्मदा ढोलपुरिया, सज्जन लाहोरिया, किशोर ढोलपुरिया, संजय धेसेरे , सुरेंद्र लाहोरिया, संजय लाहोरिया, आनंद धौलपुरिया मंचासीन थे। मैच के पूर्व उनका तिलक वंदन कर गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने मैच शुरू होने के पूर्व खिलाडियों से परिचय भी प्राप्त किया। इनकी रही भूमिका - इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद कप आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते, आशीष झारिया, जितेंद्र नंदा, ऋषभ सिंह, अंकित ज्योतिषी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु सिरसाम, पीयूष कार्तिकेय, अनुराग बिट्टू चौरसिया, विवेक अग्निहोत्री, पप्पू नामदेव की उल्लेखनीय भूमिका रही।