पैग़ंबर की शान में गुस्ताखी बर्दास्त नहीं - मौलाना हशीमुद्दीन क़ादरी
यती नरसिम्हानंद सरस्वती के विरुद्ध एफ. आई. आर. दर्ज करने की मांग
मंडला - मुस्लिम पंचायत मंडला ने अखिल भारतीय संघ परिषद डासना के यती नरसिम्हानंद सरस्वती के विरुद्ध एफ. आई. आर. दर्ज करने की मांग की है। नगर की मस्जिदों के इमाम के साथ कोतवाली पहुंचकर मुस्लिम पंचायत ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौपते हुए यती नरसिम्हानंद सरस्वती पर फौरन एफ. आई. आर. दर्ज कर हिरासत में लेने की मांग की है। मुस्लिम पंचायत ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों अखिल भारतीय संघ परिषद डासना के यती नरसिम्हानंद सरस्वती ने नई दिल्ली प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पैग़ंबरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी की है। मुस्लिम पंचायत इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है और हुकूमत से मुतालबा करता है कि यती नरसिम्हानंद सरस्वती पर फौरन एफ. आई. आर. दर्ज कर उसे हिरासत में लिया जाए। यती नरसिम्हानंद सरस्वती पर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुकदमा चलाया जाए। यती नरसिम्हानंद सरस्वतीजैसे लोगों का बयान मुल्क में जहर घोलने का काम कर रहा है। इससे मुल्क में आपसी भाईचारे को भी खतरा पैदा होता है। इस दौरान मौलाना हशीमुद्दीन क़ादरी, मौलाना अतीक़ुर्रहमान, क़ारी फरीद रज़ा, हाफिज़ सग़ीर अहमद, हाफिज़ रिज़वान आलम, हाफिज़ सोहराब आलम, हाफिज़ खुर्शीद आलम, मुस्लिम पंचायत अध्यक्ष अब्दुल शमीम उर्फ़ कल्लू बाबा, अधिवक्ता शेख शहजाद उर्फ बब्बू, मतीन खान, जावेद क़ुरैशी, अब्दुल वकील, नईम खान, मुख्तार अहमद, अब्दुल गफ्फार कुरैशी उपस्थित थे।