फॉर्म 17-सी की जगह एजेंटों को दी सादा पर्चियां, ईवीएम नंबर भी नहीं लिखा

फॉर्म 17-सी की जगह एजेंटों को दी सादा पर्चियां, ईवीएम नंबर भी नहीं लिखा
awdhesh dandotia मुरैना। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद कांग्रेस के कुछ एजेंटों को पीठासीन अधिकारियों द्वारा फॉर्म 17-सी नहीं दिए जाने की शिकायत प्रशासन से की गई है। दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशी गिर्राज डण्डौतिया ने प्रस्तुत शिकायत में कहा है कि निर्धारित फार्म की जगह जो सादा पर्चियां थमाई गई हैं, उन पर ईवीएम नंबर भी नहीं लिखा। [caption id="attachment_6" align="alignnone" width="300"] bhavtarini[/caption] पार्टी के कुछ पदाधिकारियों व समर्थकों को साथ लेकर रिटर्निंग अधिकारी से मिलकर डण्डौतिया ने शिकायत की। इसके बाद उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी भरत यादव से भी मुलाकात की। श्री डण्डौतिया ने लिखित आवेदन में कहा है कि दिमनी विधानसभा क्षेत्र के तहत कुछ केन्द्रों पर मतदान के बाद कांग्रेस के एजेंटों को पीठासीन अधिकारियों ने फार्म 17-सी भरकर नहीं दिए, जबकि यह व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई है। कांग्रेज एजेंटों ने पीठासीन अधिकारियों ने फार्म मांगा भी, लेकिन उन्हें निर्धारित फार्म की जगह एजेंटों को सादा पर्ची पर मतदान संबंधी जानकारी लिखकर थमा दी गई, लेकिन इस पर्ची पर भी ईवीएम का नंबर नहीं लिखा गया। शिकायत में आशंका जताई गई है कि फार्म 17-सी नहीं दिए जाने की स्थिति में मतों के लेखा-जोखा में गडबडी हो सकती है। इसलिए निर्धारित प्रोफार्मा में जानकारी उपलब्ध कराई जाए।