बाघिन का साथ पाने बाघ ने शावक को बनाया निवाला

बाघिन का साथ पाने बाघ ने शावक को बनाया निवाला

बाघिन का साथ पाने बाघ ने शावक को बनाया निवाला

कान्हा टाइगर रिज़र्व का मामला

the-tiger-killed-the-cub-in-ktr Syed Javed Ali मंडला - 4 नवंबर को कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत सरही परिक्षेत्र के रौंदा बीट के कक्ष क्रमांक 637 में मुख्य मार्ग के समीप सामान्य गस्ती के दौरान बीट गार्ड रौंदा द्वारा दो अलग-अलग बाघो के पंजे, खून के धब्बे व घसीटने के निषान देखा गया। इस घटना की सूचना बीट गार्ड द्वारा तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी, सरही को दी गयी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वन अमले के साथ मौके पर पहुॅचकर आसपास के क्षेत्र में सूक्ष्मता से निरीक्षण करने पर लगभग 7-8 मीटर की दूरी पर एक मृत बाघ शावक दिखाई दिया, जिसकी उम्र लगभग 13-14 माह होगी। मृत शावक के पीछे का हिस्सा अन्य बाघ द्वारा खाया जा चुका था। विभागीय हाथियों की सहायता से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। हाथियों से निरीक्षण के दौरान एक वयस्क बाघ एवं एक बाघिन जिसकी पहचान टी-22 के रूप में किया गया। यह मृत बाघ के शव से लगभग 60-70 मीटर की दूरी पर देखे गये। निगरानी के दौरान बाघ के शव को व्यस्क बाघ द्वारा घसीटकर झाड़ियों के पीछे छुपा लिया गया। इस घटना से यह प्रतीत होता है कि व्यस्क बाघ ने बाघिन का साथ प्राप्त करने के लिये उसके शावक को मार दिया। वर्तमान में वयस्क बाघ एवं बाघिन टी-22 मृत बाघ के शव के समीप लगातार बने हुये है। घटना स्थल का लगातार अनुश्रवण वन अमले द्वारा हाथियों के माध्यम से किया जा रहा है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली के प्रोटोकाल अनुसार कार्यवाही के दौरान सुश्री अंजना सुचिता तिर्की, भा.व.से., उप संचालक, डाॅ. संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी चिकित्सक, कान्हा टाईगर रिजर्व, मण्डला एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में विश्व प्रकृति निधि, मण्डला से आर.के. हरदहा भी मौके पर उपस्थित थे।