आगरा में दर्दनाक हादसा, कंटेनर और स्कॉर्पियों में हुई भिड़ंत, 8 की मौत

आगरा में दर्दनाक हादसा, कंटेनर और स्कॉर्पियों में हुई भिड़ंत, 8 की मौत
आगरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हैं। हादसा एक ट्रक और कार के बीच टक्कर के बाद हुआ।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कार झारखंड की बताई जा रही है। घटना आगरा के हाइवे पर तड़के हुई। बताया जा रहा है कि एत्मादपुर की ओर से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड पर चली गई। इसी बीच रामबाग की ओर से एक कंटेनर आ रहा था। स्कॉर्पियों उसी कंटेनर से जा टकराई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव दोनों वाहनों में टक्कर होते ही तेज आवाज और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों और घायलों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि लोग कार में इतनी बुरी तरह से फंसे थे कि उन्हें निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों की हो रही पहचान पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो में चालक समेत 12 यात्री सवार थे। मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज एनएस मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्कार्पियो का नंबर झारखंड का जेएच 13 डी 5029 है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर यात्रियों की पहचान की जा रही है।