जागरूकता रैली से शुरू हुआ वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह
पूरे सप्ताह होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Syed Javed Ali
मंडला - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कान्हा टाईगर रिजर्व, मण्डला के अंर्तगत दिनांक 01 अक्टूबर 2019 से 07 अक्टूबर 2019 तक वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा। जिसका शुभारंभ 1 अक्टूबर को छात्र/छात्राओं तथा कान्हा टाईगर रिजर्व, पूर्व एवं पश्चिम वनमण्डल, मण्डला के क्षेत्रीय अमले, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रैली निकाल कर किया गया। रैली का समापन कान्हा टाईगर रिजर्व के प्रांगण में किया गया तद्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में समस्त छात्र/छात्राओं, ईको विकास समितियों के सदस्य, उपस्थित नागरिक गण, एवं कर्मचारी/अधिकारियों को वन्यप्रााणी संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।
शपथ के बाद एल. कृष्णमूर्ति, क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व, डाॅ. राकेश शुक्ला, अनुसंधान अधिकारी, सुश्री झारिया वरिष्ठ प्राध्यापक, राजेश क्षत्री वरिष्ठ प्राध्यापक, राजेन्द्र शुक्ला सेवानिवृत शिक्षक ने उपस्थित समुदाय के समक्ष वन्यप्राणी संरक्षण के महत्व एवं वन्यप्राणियों के प्रति नागरिकोे के कर्तव्य के विषय में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में सुश्री अंजना सूचिता तिर्की, उप संचालक ने उपस्थित अतिथियों को अभार व्यक्त किया।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह में जागरूकता के तहत स्कूल/काॅलेज के छात्र/छात्राओं के विभिन्न वर्ग हेतु चित्रकला, पोस्टर निर्माण, तत्कालीन भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगा। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान काॅलेज/स्कूल के छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न पक्षियों की पहचान हेतु पक्षी अवलोकन/फोटोग्राफी तथा रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम भी रखा गया है। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में कान्हा टाईगर रिजर्व के परिवार समस्त छात्र/छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने तथा समस्त नागरिकों एवं छात्र/छात्राओं को वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग की अपील है।