B4U भोजपुरी की नई पेशकश "आशीर्वाद छठी मईया के" वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को मिली ग्रैंड ओपनिंग

B4U भोजपुरी की नई पेशकश "आशीर्वाद छठी मईया के" वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को मिली ग्रैंड ओपनिंग
मुंबई, B4U की ओरिजिनल कंटेंट से चलने वाली फिल्में भोजपुरी दर्शकों के बीच बेहद हिट रहीं हैं B4U भोजपुरी की नयी पेशकश "आशीर्वाद छठी मईया के" के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को एक शानदार प्रतिक्रिया मिली है। छठी माता पर आधारित इस फिल्म को B4U की टीम द्वारा निर्मित किया गया है और 2 नवंबर 2019 को इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जारी किया गया। इसे भारत के यूपी/बिहार/झारखंड राज्यों में होने वाले सबसे लोकप्रिय त्यौहार, छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए भोजपुरी दर्शकों के बीच रिलीज किया गया। 2 नवंबर 2019 यानी शनिवार की शाम को फिल्म की डब्ल्यूटीपी स्क्रीनिंग ने 50.13 मिनट के भीतर बिहार/झारखंड के बाजार में .79 मिलियन इम्प्रैशन के साथ 2.4 मिलियन यूनिक व्यूअर्स की पहुंच हासिल की। Description: TVT (000)'s DlyRch (000's) Dly TSV (Mins) WTP-BJFF-AASHIRWAD CHHATHI MAIYA KI 799.43 2403 50.13 * स्रोत: BARC इंडिया: TG: NCCS 2+ वर्ष, बाजार: बिहार / झारखंड, सप्ताह 45 (अवधि: 2 नवंबर से 8 नवंबर 2019 तक) पृथ्वी पर जीवन की विशिष्टताओं को पूरा करने और विशेष इच्छाओं को पूरा करने के लिए सूर्य देव को धन्यवाद देने के लिए छठ का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर भोजपुरी दर्शक पूजा और प्रसाद सहित धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गंगा में स्नान करने और उपवास करने में आस्था रखते हैं। 15 मई 2019 को लॉन्च किया गया B4U भोजपुरी लगातार भोजपुरी शैली में एक लीडर के रूप में सामने आया है। लोकप्रिय भोजपुरी फिल्में, डब्लूटीपी, भक्ति गीत और अपने दर्शकों के लिए फेस्टिवल प्रोग्रामिंग को प्रदर्शित करता है। B4U भोजपुरी टीम ने अब अपनी ऑरिजिनल फिल्मों का निर्माण शुरू किया है, जो सिनेमाघरों में अपने चैनल पर "वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर" के साथ रिलीज होती हैं। यूट्यूब पर B4U भोजपुरी के डिजिटल कंटेंट को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव द्वारा गाए गए उनके पिछले गाने 'देवर करी घात' के लिए 120 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। श्रोता जल्द ही B4U भोजपुरी के घर से अधिक भोजपुरी ऑरिजिनल्स की पेशकश देख पाएंगे, जहां कंटेंट दर्शकों को आकर्षित करने वाला प्रमुख कारक होगा। बी4यू की टीम स्वच्छ सामग्री सुनिश्चित करती है जिसे परिवार के दर्शक एक साथ देख सकते हैं।