अग्रवाल को नगरीय प्रशासन से हटाया, सलीना और दीपाली को बड़ी जिम्मेदारी

अग्रवाल को नगरीय प्रशासन से हटाया, सलीना और दीपाली को बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल

नई सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है| राज्य सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है| तबादला आदेश के अनुसार एक महीने पहले पीएचई से हटाकर नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बनाए प्रमोद अग्रवाल को हटा दिया है। उन्हें श्रम एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 

प्रमोद अग्रवाल को कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुई पहली प्रशासनिक सर्जरी में विवेक अग्रवाल की जगह नगरीय विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया था। वहीं हाल ही में मुख्यमंत्री के गृह नगर छिंदवाड़ा के पातालकोर्ट में आदिवासियों की जमीन को निजी कंपनी को देने के मामले में विवादों में आए हरिरंजन राव को पर्यटन विकास बोर्ड का दायित्व भी सौंप दिया है। राव के पास पर्यटन प्रमुख सचिव एवं आयुक्त का दायित्व पहले से था।  

वहीं आईएएस दीपाली रस्तोगी और सलीना सिंह को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है| प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति होने के एक साल बाद दीपाली रस्तोगी को मंत्रालय में पदस्थापना मिली है। पदोन्न्ति के बाद भी वे जनजातीय विभाग में आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं।  वहीं सलीना को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पद से हटाने के बाद कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया था| उन्हें उच्च शिक्षा का एसीएस बनाया गया है| 

नाम              वर्तमान पदस्थापना            नवीन पदस्थापना 

सलीना सिंह एसीएस कुटीर एवं ग्रामोद्योग          एसीएस उच्च शिक्षा 

एसएन मिश्रा प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य  पीएस अनुसूचित जाति

प्रमोद अग्रवाल पीएस नगरीय प्रशासन एवं आवास        पीएस श्रम, तकनीकी शिक्षा

संजय दुबे  पीएस श्रम विभाग                  पीएस नगरीय प्रशासन एवं आवास

संजय शुक्ला  एमडी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी  पीएस पीएचई, एमडी जल निगम

हरिरंजन राव पीएस पर्यटन, तकनीकी शिक्षा पीएस पर्यटन, एमडी पर्यटन बोर्ड

दीपाली रस्तोगी आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग पीएस जनजातीय कार्य विभाग 

उमाकांत उमराव आयुक्त नर्मदापुरम संभाग         सीईओ मप्र ग्रामीण सड़क विकास

रवीन्द्र मिश्रा  सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर         आयुक्त होशंगाबाद संभाग