अब अजाक्स करेगा शक्ति प्रदर्शन, SC/ST एक्ट के सपोर्ट में होगा महासम्मेलन

भोपाल
चुनाव से पहले प्रदेश में अगड़े-पिछड़े की लड़ाई राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन कर सरकार की चूल्हें हिला दी। साथ ही उसने चुनाव में एससी एसटी एक्ट का समर्थन करने वाली पार्टी का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दे डाली। इसमें सपाक्स संगठन की भी बड़ी भूमिका रही है। अब इसका जवाब देने अजाक्स भी मैदान में है। 23 सितंबर को भोपाल में अजाक्स महासम्मेलन करने की तैयारी में है।  अजाक्स ने सवर्ण प्रत्याशी के ख़िलाफ वोटिंग का एलान भी कर दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश में सपाक्स बनाम अजाक्स के बीच संग्राम शुरू हो गया है। अजाक्स का दावा है कि उसके साथ प्रदेश के 52  फीसदी ओवीसी लर्ग के लोग हैं। अजाक्स ने कहा कि जो एससी एसटी एक्ट का विरोध करेगा उसके खिलाफ वोट की अपील की जाएगी। आरक्षण का विरोध करने वाले उम्मीदवारों का बॉयकाट किया जाएगा। साथ ही सरकार से प्रमोशन में आरक्ष देने की मांग की जाएगी।

उधर सपाक्स के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने मुख्य सचिव बीपी सिंह को पत्र लिखकर अफसरों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। 4 अफसरों पर सामान्य जाति के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। सपाक्स का कहना है कि सामान्य जाति के अफसरों को परेशान किया जा रहा है।