अब झारखंड के वीडियो को असम का बताकर घिरी कांग्रेस

अब झारखंड के वीडियो को असम का बताकर घिरी कांग्रेस

नई दिल्ली 
असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राजनीतिक पार्टियों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इस बीच कांग्रेस एक वीडियो शेयर करने के बाद बीजेपी के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस ने जिस वीडियो को असम का बताकर शेयर किया था दरअसल, वो झारंखड का निकला। बीजेपी ने भी मौका देखते हुए कांग्रेस पर पलटवार कर दिया।

असम में बीजेपी के बड़े नेता और राज्य सरकार में मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस ने झारखंड के मॉक ड्रील वाले वीडियो को असम का बताकर शेयर किया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को फेक न्यूज फैक्ट्री तक बता दिया। दरअसल, असम कांग्रेस ने ट्विटर पर 2 मिनट 47 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया था। 

वीडियो में बताया गया है कि असम में कैसे सीएए के खिलाफ प्रदर्शिनकारियों पर पुलिस की ज्यादती किया था। कांग्रेस की ओर से शेयर किए इस वीडियो में असमिया भाषा में कैप्शन दिया गया है। जैसे ही वीडियो शेयर हुआ हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि वीडियो में 2 मिनट पर देखें, किस तरह से झारखंड के मॉक ड्रिल को असम पुलिस द्वारा शूटिंग बताया जा रहा है।