अमेरिकन बुलडॉग की हार्ट अटैक से मौत
पटना
बिहार वेटनरी कॉलेज में शनिवार को डॉग शो के दौरान अचानक एक इंग्लिश बुलडॉग की मौत हो गई। शो में वेटनरी के इमरजेंसी से लेकर मेडिसिन और सर्जरी के दर्जनों डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन बुलडॉग को बचाया नहीं जा सका। यह इंग्लिश बुलडॉग पटना के ही एक इंजीनियर का था।
डॉक्टरों ने बताया कि इसकी कीमत सवा लाख है। वेटनरी कॉलेज के डीन जेके प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इंग्लिश बुलडॉग की मौत हार्ट अटैक से हो गई। वेटनरी कॉलेज में डॉग शो का बड़ा आयोजन था। अलग-अलग प्रजाति के लगभग 70 डॉग शामिल हुए थे। सुबह 10 बजे के पहले ही डॉग आ गए थे और शाम 3 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। कई ऐसे प्रजाति के भी डॉग आए थे जो गर्मी में नहीं रह सकते हैं।
वैसे डॉग्स के लिए गर्मी से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। कई के स्वामी तो गर्मी से हो रही परेशानी के कारण लौट गए। डॉग को इधर-उधर दौड़ाया जा रहा था। इंग्लिश बुलडॉग को भी दौड़ाया गया। लगभग ढाई बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। वेटनरी कॉलेज में इसको लेकर काफी देर हंगामा भी मचा रहा।
21 फरवरी को भी डॉग शो में हुआ था हंगामा
वेटनरी कॉलेज के एलआरएस कैंपस में 21 फरवरी को भी डॉग शो में हंगामा मचा था। इस दौरान अमेरिकन बुल ने हमला कर दिया था। कई डॉग को उसने लहूलुहान कर दिया था। खतरनाक अमेरिकन बुल के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। बवाल तब और मच गया था जब आक्रोशित लोग हमलावर डॉग को मारने के लिए दौड़े थे। इस पर डॉग स्वामियों ने भी बवाल किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
