अरिजीत, परंपरा ने ‘पल पल...’ के टाइटल ट्रैक के लिए गाया
मुंबई
गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और गायिका परंपरा (Parampara) फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ (Pal Pal Dil Ke Paas) के टाइटल ट्रैक को गाने के लिए साथ आए।
इसको कंपोज ‘बेखयाली’ फेम सचेत-परंपरा और ऋषि रिच ने किया है।
यह गीत ओरिजनल है और दिग्गज धर्मेंद्र पर फिल्माए गए गीत का रीमेक नहीं है। यह निर्देशक सनी देओल के लिए खास है, क्योंकि फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से उनके बेटे करण देओल बॉलीवुड में आगाज कर रहे हैं।
सनी ने कहा, ‘‘‘पल पल दिल के पास ’ युवा प्यार की मासूमियत को दर्शाता है, जबकि अरिजीत और परंपरा की आवाज गीत की आत्मा है।’’
फिल्म में करण के साथ सहर बंबा नजर आएंगी।
अरिजीत ने कहा, ‘‘‘पल पल दिल के पास’ एक खूबसूरत गीत है, जो हर उस शख्स को अपने साथ जुड़ाव महसूस कराएगा जिसने कभी प्यार किया है।’’
गीत के बोल सिद्धार्थ और गरिमा ने लिखे हैं।
‘पल पल दिल के पास’ 20 सितंबर को रिलीज होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 