आज की रात दिखेगा सुपर स्नो मून, पहले से ज्यादा बड़ा और चमकदार

आज की रात दिखेगा सुपर स्नो मून, पहले से ज्यादा बड़ा और चमकदार

 नई दिल्ली 
पूरी चांद वाली रातें बहुत खास होती हैं और आज की रात इसलिए बेहद स्पेशल है। मंगलवार की रात आसमान के फलक पर पूरा चांद नजर आएगा। इस चांदनी रात की चमक इस लिहाज से भी खास है क्योंकि फिर ऐसा नजारा देखने के लिए आपको अगले 7 साल का इंतजार करना होगा। नासा के अनुसार, आज की रात चांद पृथ्वी के काफी निकट होगा और फिर इतना करीब 2026 में ही आएगा। यह अपने आकार में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला नजर आएगा। नासा ने चांद के दीदार के लिए सबसे ठीक वक्त रात 9 बजकर 23 मिनट पर घोषित किया है।  
 
फरवरी में दिखनेवाला चांद का यह नजारा कई संस्कृतियों में सुपरमून कहा जाता है। पिछले महीने सुपर ब्लड मून अमेरिका के कुछ हिस्सों में नजर आया था। आज की चांद रात में यह नजारा उससे अलग होगा क्योंकि यह ब्लड मून नहीं होगा। आज चांद का आकार पहले से बड़ा जरूर दिखेगा, लेकिन ब्लड रेड नहीं होगा क्योंकि यहां ग्रहण की कोी गुंजाइश नहीं है। ऐस्ट्रो फोटोग्राफर अजय तलवार ने यह जानकारी दी। 

जर्मनी में कल की रात चांद ने यूं दिखाया रंग
मंगलवार को चांद इस साल का सबसे बड़ा चांद होगा और पिछले तीन सुपरमून की तुलना में भी यह आकार सबसे अधिक होगा। सुपरमून नाम ऐस्ट्रोनॉट्स का दिया हुआ है। नासा के अनुसार, अमेरिका की कुछ जनजातीय विंटर के दूसरे पूर्णमासी को सुपर स्नो मून के नाम से परंपरा में पुकारती थीं। आज की रात चांद पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा। पृथ्वी के पास पहुंची इस निकटता के कारण चांद भूगोल में जिसे दीर्घाकार कक्षावृत कहते हैं वहां पहुंच जाएगा। 

इस साल जितने भी पूर्णमासी चांद दिखनेवाले हैं उनकी तुलना में आज रात का चांद आकार और चमक में सबसे बड़ा होगा। अगर आज की रात आसमान बादलों से न ढका हो तो चांद का दीदार भारतवासी बहुत अच्छे से कर पाएंगे। दिल्ली में 6.30 बजे से, मुंबई में 5.20 बजे से और कोलकाता में सूर्य डूबने के करीब आधे घंटे बाद से यह नजारा देखा जा सकता है। फुल मून मोमेंट 9 बजकर 23 मिनट के करीब होगा जब सूर्य 180 डिग्री उल्टी दिशा में चांद के होगा। भारत के समुद्री इलाकों में फुल मून के कारण आनेवाले कुछ दिनों में ज्यादा ऊंची हाई टाइड दिखने की आशंका है।