आपदा पीड़ित परिजनों के लिए 16 लाख सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर
 कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आपदा पीड़ित परिजनों के लिए नियमानुसार शीघ्र आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री निर्मल तिग्गा द्वारा आपदा पीड़ित चार परिवारों के परिजनों के लिए 4 लाख रूपये के मांग से कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत कर संबंधितों को तहसीलदार से सम्पर्क कर राशि प्राप्त करने कहा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर जनपद अंतर्गत आने वाले रेम्हला ग्राम निवासी इन्द्रजीत की मृत्यु 6 दिसम्बर 2018 को कुंआ में डुबने से होने के कारण निकटतम वारिस पत्नी प्रतिमा सिंह के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार सीतापुर जनपद अंतर्गत आने वाले भूसू ग्राम निवासी प्रियंका पासवान की मृत्यु 19 मई 2018 को आग से जलने से होने के कारण निकटतम वारिस श्री गंगा राम के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। बतौली जनपद अंतर्गत आने वाले बोदा ग्राम निवासी लक्ष्मनिया की मृत्यु 25 दिसम्बर 2018 को साड़ी में आग लग जाने से होने के कारण निकटतम वारिस पति जगदीश चौधरी के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। सीतापुर जनपद अंतर्गत आने वाले बंशीपुर ग्राम निवासी अकबर केरकेट्टा की मृत्यु 4 मई 2019 को सर्प काटने से होने के कारण निकटतम वारिस पत्नी पियरमति के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।