इंदौर में क्वारंटाइन सेंटर की दीवार फांदकर 8 लोग भागे, तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर
मध्य प्रदेश में इंदौरान के एक क्वारंटाइन सेंटर से 8 लोगों के भगाने की घटना सामने आई है। भागने वाले 8 में से पांच कोरोना पॉजिटिव हैं। बड़ी संख्या में लोगों केा क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है, राजेंद्र नगर के एक क्वारंटाइन सेंटर से आठ लोग दीवार फांदकर भाग गए, लेकिन इनमें से तीन को पकड़ लिया गया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा केस इंदौर में है।पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरि नारायण चारी मिश्रा ने गुरुवार को आईएएनएस केा बताया कि राजेंद्र नगर में एक इमारत में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां बड़ी संख्या में लोगों केा रखा गया है। इमारत के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बल तैनात है। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे कुछ लोग घूमते हुए पिछली दीवार तक पहुंचे और आठ लोग दीवार फांदकर भागने में सफल हो गए।मिश्रा के मुताबिक फरार हुए आठ में से तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है, वहीं शेष पांच की तलाश जारी हैं। जो आठ लोग भागे थे, उनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
bhavtarini.com@gmail.com 
