उरला अछोली में मां और भाई बहु की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
रायपुर
राजधानी से सटे इंडस्ट्रियल एरिया उरला थाना अंतर्गत अछोली में दोहरे हत्या के मामले की जानकारी मिली है। घटना शनिवार सुबह 7.30 बजे की बतायी गई है,आरोपी भगवानदास टंडन ने अपने ही मां व छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी है। मृतक महिलाओं के नाम कमला व सुनीता टंडन बताये गए हैं। प्राथमिक जानकारी में इसे संपत्ति व पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होने की जानकारी पुलिस दे रही है।
उरला पुलिस थाना प्रभारी अमित तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति विवाद के चलते घर मे घुसकर हत्या की गई है। छोटे भाई की पत्नी और उसकी मां की फावड़े से मारकर हत्या की गई है। आरोपित जेठ उत्तम टंडन ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सरेंडर किया है। फिलहाल उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। विवाद के कारणों के बारे में गांव वालों से पूछताछ की जा रही है।
आरोपित उत्तम उर्फ भगवान दास टंडन ने अपने छोटे भाई की पत्नी और मां की हत्या की है। यह वारदात शनिवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मरने वाले का नाम कमला टंडन और सुनीता टंडन बताया जा रहा है।
टीआई ने बताया की सुबह सुनीता अपने खेत में फावड़ा लेकर काम कर रही थी,तभी वहां पर आरोपित जेठ ने आकर अपना खेत बताते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला के हाथ से फावड़ा छिनकर उसी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटी पर हमला होते देखकर तिल्दा नेवरा से आई उसकी मां कमला बाई बचाने आई तो आरोपित ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही मां बेटी की मौत हो गई।
bhavtarini.com@gmail.com 
