एचडीएफसी का एकल शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 46% बढ़कर 3,203 करोड़ रुपये हुआ

एचडीएफसी का एकल शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 46% बढ़कर 3,203 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली
एचडीएफसी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकल आधार पर 3,203.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,190 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी नियामकीय जानकारी में कहा है कि आलोच्य अवधि के दौरान उसकी कुल एकल आय पिछले वित्त वर्ष के 9,951.98 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर इस साल अप्रैल- जून तिमाही में 12,996.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

HDFC लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान बीएसई में 1.80 प्रतिशत की तेजी साथ 2,125.20 रुपये पर चल रहा था।