ऐक्‍टर मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन

ऐक्‍टर मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन

बॉलिवुड ऐक्‍टर मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का 7 जून को कार्डिएक अरेस्‍ट के कारण निधन हो गया। वह 76 साल की थीं। उन्‍होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांसें लीं।

बता दें, पिछले साल ही मुरली के पिता व्रिजभूषण शर्मा का 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। मुरली शर्मा ने बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस अश्विनी कलसेकर से शादी की है।
बॉलिवुड के बड़े ऐक्‍टर्स के साथ काम
मुरली ज्‍यादातर फिल्‍मों में पुलिसवाले के रोल में नजर आते हैं। उन्‍होंने शाहरुख खान की 'मैं हूं ना', सलमान खान की 'दबंग' और प्रभास स्‍टारर 'साहो' में काम किया है। हाल ही में वह वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्‍म 'स्‍ट्रीट डांसर 3डी' में दिखे थे।

तेलुगू और तमिल फिल्‍मों में किया काम
इसके अलावा मुरली ने कई तेलुगू और तमिल फिल्‍मों में काम किया है। ऐक्‍टर की हालिया रिलीज तेलुगू ऐक्‍शन ड्रामा फिल्‍म Ala Vaikunthapurramuloo में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। वह महेश बाबू और रश्मिका मंदाना की Sarileru Neekevvaru का भी हिस्‍सा थे।