ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने यूं दी विराट को बधाई

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने यूं दी विराट को बधाई


ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। यह कारनामा टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में किया। इससे विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी खासा खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति समेत पूरी टीम को बधाई दी।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर टीम की तस्वीर शेयर की। इसके साथ अनुष्का ने लिखा, 'वे आए, वे जीते। इन्होंने इतिहास रचा। सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को बधाई। विराट कोहली, मुझे आपपर गर्व है।

अनुष्का शर्मा इस जीत से खुश होकर विराट को बधाई देने मैदान में पहुंच गईं। मैदान से दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं।