कस्टडी में भाई शोविक, NCB के सामने कल पेश होंगी रिया
नई दिल्ली
सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं सीबीआई और ईडी भी इस केस की जांच में जुटी है. सुशांत के करीबियों से पूछताछ जारी है. रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं.
DRDO गेस्ट हाउस से रवाना हुईं स्मिता पारिख
एक तरफ NCB केस को तेजी से आगे बढ़ा रही है वहीं दूसरी तरफ सीबीआई भी धीरे-धीरे इस एंगल पर आगे बढ़ रही है. हाल ही में पूछताछ के बाद स्मिता पारिख DRDO गेस्ट हाउस से रवाना हो गई हैं.
हिरासत में कैजान के साथ हुई मारपीट?
कैजान के लॉयर का आरोप है कि उनसे क्लाइंट के साथ हिरासत में लेने के बाद मारपीट हुई है.
कल NCB का सामना करेंगी रिया चक्रवर्ती
कल रिया चक्रवर्ती NCB का सामना करेंगी. शोविक की गिरफ्तारी के बाद अब रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है. क्योंकि शोविक ने माना है कि ड्रग्स वाली चैट जो रिया के फोन में पाई गई थी वो सही है. हो सकता है कि दोनों का आमना सामना भी कराया जाए.
bhavtarini.com@gmail.com 