कांग्रेस ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने से किया इनकार : केजरीवाल

कांग्रेस ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने से किया इनकार : केजरीवाल

 
नई दिल्ली

 आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में आप के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है और दोनों पार्टियां इस बारे में एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रही हैं।
 
केजरीवाल ने यहां मडिया से कहा कि आप एवं कांग्रेस के बीच बातचीत तय होने का दावा करने वाली खबरें कांग्रेस की तरफ से गढ़ी गई हैं। सूत्रों ने बताया कि आप के कांग्रेस के साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन करने के नए प्रयास शुरू करने के कुछ घंटों बाद केजरीवाल का यह बयान आया है।

सूत्रों ने बताया कि आप नेता संजय सिंह ने भी राकांपा प्रमुख शरद पवार से प्रस्ताव पर चर्चा की। केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है और दोनों पार्टियां इस संबंध में कोई बात नहीं कर रही हैं।